- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- एक्सिस पब्लिक स्कूल कक्षा 8वीं का...
Panna News: एक्सिस पब्लिक स्कूल कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, अदिति त्रिपाठी ने किया ब्लॉक में टॉप

Panna News: अजयगढ़ विकासखंड के अंतर्गत किशनपुर में संचालित एक्सिस पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। सत्र 2025-26 के कक्षा 8वीं के घोषित परिणामों में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अदिति त्रिपाठी ने ब्लॉक में पाया प्रथम स्थान विद्यालय की होनहार छात्रा अदिति त्रिपाठी पुत्री बांके बिहारी त्रिपाठी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से 91.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया बल्कि पूरे अजयगढ़ ब्लॉक में टॉप कर ब्लॉक स्तरीय मेरिट सूची में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं विक्रांत सिंह लोध पुत्र सुरेंद्र सिंह लोध ने 550 अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राधिका गुप्ता ने मात्र एक अंक के अंतर से 549 अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
यह भी पढ़े -राज्य शिक्षा केन्द्र ने घषित किए नतीजे, कक्षा ५वीं में ९६.०७ और ८वीं में ९५.८८ फीसदी बच्चे जिले में हुए पास
24 छात्र-छात्राओं ने हासिल किए 85 प्रतिशत से अधिक अंक विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम गौरवशाली रहा। कक्षा 8वीं में अध्ययनरत कुल 24 छात्र-छात्राओं ने ससम्मान 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगणों ने हर्ष व्यक्त किया है। शिक्षकों ने बच्चों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत और नियमित पढ़ाई को दिया है। समस्त विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल और मंगलमय भविष्य की कामना की है। इस उपलब्धि से क्षेत्र के अभिभावकों और स्थानीय निवासियों में भी खुशी का माहौल है।
Created On :   27 March 2026 2:04 PM IST













