Panna News: राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर

राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर
शासकीय कन्या महाविद्यालय पन्ना के 07 दिवसीय विशेष शिविर में २४ मार्च से २६ मार्च २०२६ तक 03 दिवस में पुलिस विभाग से आए खिलावन सिंह कवर, आर.आई. इमरान खान, भान सिंह यादव द्वारा सहज योग प्रशिक्षण दिया गया।

Panna News: शासकीय कन्या महाविद्यालय पन्ना के 07 दिवसीय विशेष शिविर में २४ मार्च से २६ मार्च २०२६ तक 03 दिवस में पुलिस विभाग से आए खिलावन सिंह कवर, आर.आई. इमरान खान, भान सिंह यादव द्वारा सहज योग प्रशिक्षण दिया गया। दिनांक २४ मार्च २०२६ को वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं द्वारा पंचायत परिसर में आंवला, जामुन एवं आम के पौधे लगाये गये। इसी दिन बौद्धिक सत्र में अतुल रावत, रोजगार सहायक एवं अरविन्द राय, सरपंच प्रतिनिधि एवं हरी राम लोधी द्वारा छात्राओं को रोजगार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी । तत्पश्चात सायं के समय सांस्कृतिक संध्या का अंतर्गत लोकगीतों का सुन्दर प्रस्तुतिकरण किया गया। २५ मार्च २०२६ को परियोजना कार्य के अंतर्गत लक्ष्मीपुर ग्राम के मकानों में छात्राओं द्वारा स्लोगन लिखे गये। बौद्धिक सत्र के अंतर्गत लक्ष्मीपुर की सरपंच सुश्री नीलम राय द्वारा ग्राम विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर छात्राओं द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति की गयी।

स्थानीय खेल के अंतर्गत छात्राओं द्वारा कुर्सी दौड का कार्यक्रम किया गया। दिनांक २६ मार्च २०२६ को नशामुक्ति अभियान की थीम पर छात्राओं द्वारा चयनित गांव में नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा मंदिर परिसर में साफ -सफाई तथा वृृक्षों के तनो पर पुताई कार्य किया गया। बौद्धिक सत्र में कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.के. त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा उन्होंने छात्राओं को शिविर के दौरान होने वाली गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। सांस्कृतिक संध्या में बच्चों द्वारा नशामुक्ति थीम पर नुक्कड़ नाटक किये गये तथा स्थानीय खेल रूमाल झपट्टा को छात्राओं द्वारा दो दल बनाकर खेला गया। इन गतिविधियों में एनएसएस प्रभारी रजिया शाह सहित महाविद्यालय स्टाफ विनय कुमार अवस्थी, अरविन्द कुमार तिवारी, श्रीमती जानकी प्रजापति सहित छात्राऐं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्राओं की सहभागिता सराहनीय रही।


Created On :   27 March 2026 1:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story