- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- शाहनगर तहसीलदार ने पेट्रोल पम्पों...
Panna News: शाहनगर तहसीलदार ने पेट्रोल पम्पों का किया औचक निरीक्षण

Panna News: वर्तमान में चल रहे युद्ध के चलते पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों द्वारा फैलाई गई अफवाहों के चलते पेट्रेल पम्पों में लोगों की अनावश्यक भीड न लगे जिसको लेकर तहसीलदार शाहनगर श्रीमती कोमल सिंह द्वारा शाहनगर मुख्यालय के दो पेट्रोल पम्प एवं बोरी के एक पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार द्वारा उपलब्ध स्टॉक व पेट्रोल वितरण की व्यवस्था के बारे में जाना गया। उनके द्वारा पेट्रेाल पम्प संचालकों से भी लोगों को अफवाहों के प्रति जागरूक करने के लिए कहा गया।
यह भी पढ़े -जमीनी विवाद की बुराई पर से दो पक्षों में चली कुल्हाडी लाठी डंडे, शाहनगर थाना की बोरी चौकी अंतर्गत ग्राम सुनपुरा की घटना
इनका कहना है ।
कलेक्टर महोदया के निर्देशन में पेट्रेाल पम्पों का निरीक्षण कर स्टॉक की स्थिति देखी गई। जिसमें पेट्रोल पम्पों में पर्याप्त स्टाक मिला।
श्रीमती कोमल सिंह, तहसीलदार शाहनगर
Created On :   27 March 2026 2:44 PM IST













