Panna News: पांच करोड से अधिक की लागत से बनेगा आत्याधुनिक जनपद पंचायत कार्यालय, विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने किया भूमिपूजन

पांच करोड से अधिक की लागत से बनेगा आत्याधुनिक जनपद पंचायत कार्यालय, विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने किया भूमिपूजन
जिले के प्रशासनिक ढांचे को सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के तहत पन्ना जनपद पंचायत परिसर में नवीन जनपद पंचायत कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का भव्य भूमिपूजन संपन्न हुआ।

Panna News: जिले के प्रशासनिक ढांचे को सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के तहत पन्ना जनपद पंचायत परिसर में नवीन जनपद पंचायत कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का भव्य भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पंचायत पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। करीब 525.67 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाला यह बहुउद्देशीय और अत्याधुनिक भवन पन्ना जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगा। यह परियोजना न केवल कार्यालयीन कार्यों को सुव्यवस्थित करेगी बल्कि आम नागरिकों को एक ही छत के नीचे बेहतर और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने में भी सहायक सिद्ध होगी।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा भवन

नवीन जनपद पंचायत कार्यालय को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा। इसमें इन सुविधाओं के माध्यम से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, गति और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पन्ना जिले के विकास के लिए लगातार ठोस और दूरदर्शी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा यह नवीन जनपद पंचायत भवन केवल एक इमारत नहीं बल्कि पन्ना के ग्रामीण विकास का सशक्त केंद्र बनेगा। यहां से योजनाओं का संचालन और क्रियान्वयन अधिक प्रभावी ढंग से होगा जिससे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचेगा। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में प्रशासनिक ढांचे का आधुनिक होना अत्यंत आवश्यक है ताकि जनता को समय पर और पारदर्शी सेवाएं मिल सकें। हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण अंचलों में भी शहरी स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। यह भवन उसी सोच का परिणाम है। इससे कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और आमजन को अपने कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने यह भी कहा कि पन्ना में लगातार सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना से जुड़े विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि पन्ना जिला विकास के हर पैमाने पर अग्रणी बने। जनपद पंचायत भवन का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है जो आने वाले वर्षों में क्षेत्र की प्रगति को नई गति देगा। विकास की दिशा में मजबूत कदम इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद जनपद स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी समन्वय बेहतर होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति बढ़ेगी। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे पन्ना के विकास के लिए एक मील का पत्थर बताया। नवीन जनपद पंचायत कार्यालय भवन का यह भूमिपूजन कार्यक्रम पन्ना जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है। आने वाले समय में यह भवन प्रशासन और जनता के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करेगा।


Created On :   27 March 2026 1:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story