- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जमीनी विवाद की बुराई पर से दो...
Panna News: जमीनी विवाद की बुराई पर से दो पक्षों में चली कुल्हाडी लाठी डंडे, शाहनगर थाना की बोरी चौकी अंतर्गत ग्राम सुनपुरा की घटना

Panna News: पन्ना जिले की शाहनगर थाना क्षेत्र की बोरी चौकी अंतर्गत ग्राम सुनपुरा स्थित खेत में दो पक्षो के बीच जमीनी बुराई पर से हुए जमकर वाद-विवाद में कुल्हाडी तथा लाठी डंडो से आपस में मारपीट की घटना सामने आई है। दोनो पक्षो की ओर से घटना पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फरियादी शिव कुमार यादव की रिपोर्ट पर आरोपीगण रामभाई यादव एवं उसके दो लडको मुकेश सुखेन्द्र के विरूद्ध बीएनएस की धारा 29६,115(2),351(3),3(5) के तहत प्रकरण दर्ज हुआ है वहीं दूसरे पक्ष से फरियादी मुकेश यादव पिता राम भाई यादव उम्र 30 साल निवासी सुनपुरा चौकी बोरी थाना शाहनगर की रिपोर्ट पर आरोपी शिव कुमार यादव के विरूद्ध बीएनएस की धारा 29६,115(2),351(3) के तहत मामला दर्ज हुआ है। प्रथम पक्ष से फरियादी शिवकुमार यादव ने घटना के संबंध में जो रिपोर्ट दर्ज कराई है उसके अनुसार दिनांक २५ मार्च को दिन में करीब ०४ बजे खेत में भैस चरा रहा था शिव कुमार की पत्नी उमारानी गेहूं काट रही थी तभी आरोपीगण राम भाई यादव व उसके दो पुत्र मुकेश सुखेन्द्र आए और जमीनी विवाद की बुराई पर से शिवकुमार को गालियां देने लगे मना करने पर राम भाई यादव ने उसे कुल्हाडी मारी जो सिर में लगी तथा हाथ व कलाइयों में चोट लगी।
यह भी पढ़े -एक्सिस पब्लिक स्कूल कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, अदिति त्रिपाठी ने किया ब्लॉक में टॉप
शिवकुमार की पत्नी उमारानी बचाने लगी तो मुकेश सुखेन्द्र यादव ने लाठियो से मारपीट की तथा उसकी पत्नी उमारानी को भी लाठियो से कमर में मारपीट की। हल्ला सुनकर राजपाल यादव ने आकर बीच-बचाव किया तब तीनो लोग जाते समय शिवकुमार से कह रहे थे कि आज तो बच गया अगली बार जान से खत्म कर दूंगा। वहीं घटना विवाद को लेकर दूसरे पक्ष से फरियादी मुकेश यादव ३० वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई हैै उसके अनुसार वह अपने खेत में था तथा भैंसे चरा रहा था तभी शिवकुमार यादव गालियां देते हुए बोला कि भैंस को अच्छे से ताकना मेरी खेत की तरफ नही आना चाहिए मुकेश ने गालिया देने से मना किया तो शिवकुमार जो हाथ में कुल्हाडी लिए हुए था मुदाही की तरफ से सिर में मारा जिससे खून निकलने लगा और लिपटकर मारपीट करने लगा तभी मुकेश के पिता राम भाई यादव आकर बीच-बचाव करने लगे तो शिवकुमार ने उनके साथ मारपीट की। मौके पर पहुंचे छोटे भाई सुखेन्द्र व बडे भाई ज्ञान सिंह ने बीच-बचाव किया तब जाते समय शिवकुमार कह रहा था आज जो बच गए किसी दिन जान से खत्म कर दंूगा। पुलिस द्वारा दोनो पक्षो की रिपोर्ट दर्ज करते हुए प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
Created On :   27 March 2026 2:42 PM IST













