- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- राज्य शिक्षा केन्द्र ने घोषित किए...
Panna News: राज्य शिक्षा केन्द्र ने घोषित किए नतीजे, कक्षा ५वीं में ९६.०७ और ८वीं में ९५.८८ फीसदी बच्चे जिले में हुए पास

Panna News: राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल ने बुधवार देर शाम कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। पन्ना जिले में 5वीं की परीक्षा में 96.07 प्रतिशत और 8वीं में 95.88 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए। जिला शिक्षा केंद्र के जिला परियोजना समन्वयक अजय गुप्ता ने बताया कि 5वीं में कुल दर्ज 22 हजार 365 में से 20 हजार 178 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जिनमें 19 हजार 387 पास हुए। वहीं 8वीं में 19 हजार 297 में से 17 हजार 404 ने परीक्षा दी जिसमें 16 हजार 548 सफल रहे। शिक्षण सत्र २०२५-२६ में ५वीं एवं ८वीं के परीक्षा परिणाम गत शैक्षणिक सत्र २०२४-२५ की तुलना में बेहतर आए है। गत वर्ष कक्षा ५वीं में ९२ प्रतिशत तथा कक्षा ८वीं में ८९ प्रतिशत छात्रों को सफलता हासिल हुई थी। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी परीक्षा परिणामों इस बार प्रदेश में कक्षा ५वीं की परीक्षा में पन्ना जिले को २५वीं रैंक तथा ८वीं की परीक्षा में २२वीं रैंक प्राप्त हुई है।
आठवीं कक्षा में अजयगढ एवं पांचवी में पवई टॉप पर
राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा प्रदेश के सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों में कक्षा ५वीं ८वीं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए बोर्ड पैर्टन पर ५वीं व ८वीं की परीक्षा आयोजित की गई थी जिसके घोषित नतीजो में जहां कक्षा ५वीं में ९६.०७ व ८वीं में ९५.८८ प्रतिशत छात्र-छात्राओं को सफलता प्राप्त हुई है। विकासखण्ड वार परीक्षा परिणामों में कक्षा ८वीं में अजयगढ विकासखण्ड से सर्वाधिक ९७.३६ प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली है वहीं कक्षा ५वीं पवई विकासखण्ड से सर्वाधिक ९६.८१ प्रतिशत छात्रो को सफलता प्राप्त हुई है।
विकासखण्ड वार कक्षा ५वीं का परीक्षा परिणाम
विकासखण्ड दर्ज छात्र सम्मलित उत्तीर्ण प्रतिशत
अजयगढ ३,९०३ ३,६३३ ३,४६७ ९५.४३
गुनौर ४,६०९ ४,१९१ ४,०३५ ९६.२८
पन्ना ५,०१९ ४,४९१ ४,३४५ ९६.७५
पवई ४,५९२ ४,२६३ ४,१२७ ९६.८१
शाहनगर ४,२४२ ३,६०० ३,४१३ ९४८१
विकासखण्ड वार कक्षा ८वीं का परीक्षा परिणाम
विकासखण्ड दर्ज छात्र सम्मलित उत्तीर्ण प्रतिशत
अजयगढ ३,११८ २,८८४ २,८०८ ९७.३६
गुनौर ४,१७८ ३,८२९ ३,६३१ ९४.८३
पन्ना ४,३९२ ३,९६० ३,७५० ९४.७०
पवई ३,७७७ ३,५५९ ३,४०७ ९५.८९
शाहनगर ३,८३२ ३,१७८ २,९५२ ९२.८९
इनका कहना है
जिले में कलेक्टर तथा जिला पंचायत सीईओ के निर्देशन में शिक्षण व्यवस्था के सुधार में किए गए सकारात्मक प्रयासों ंसे जिले के परीक्षा परिणाम शानदार रहे। जिसमें हमारे शिक्षको की भूमिका अहम रही है। विद्यालय स्तर पर परिणामों की समीक्षा की जायेगी तथा अगले वर्ष नतीजे और भी बेहतर हो इस दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।
अजय गुप्ता, परियोजना समवन्यक
जिला शिक्षा केन्द्र पन्ना
Created On :   27 March 2026 1:58 PM IST














