- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जनगणना कार्य के दृष्टिगत अवकाश पर...
Panna News: जनगणना कार्य के दृष्टिगत अवकाश पर लगा प्रतिबंध

Panna News: कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ऊषा परमार ने जनगणना अधिनियम 1948 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर तत्काल प्रभाव से सभी लोकसेवकों के समस्त प्रकार के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया है। अब जिला जनगणना अधिकारी से लिखित अनापत्ति प्राप्त करने के उपरांत ही शासकीय सेवकों को अवकाश की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। यह प्रतिबंध न्याय, पुलिस एवं वन विभाग तथा होमगार्ड में लागू नहीं होगा। विदित हो कि म.प्र. शासन गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुक्रम में भारत की जनगणना 2027 का कार्य प्रारंभ हो चुका है जिसके तहत आगामी अप्रैल माह में प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण होगा जबकि मई माह में मकान सूचीकरण का कार्य संपन्न कराया जाएगा। इस कार्य में वृहद संख्या में लोकसेवकों की आवश्यकता होगी। जिला अथवा चार्ज स्तर से लोकसेवकों की ड्यूटी जनगणना कार्य के लिए लगाई जा सकेगी।
यह भी पढ़े -एक्सिस पब्लिक स्कूल कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, अदिति त्रिपाठी ने किया ब्लॉक में टॉप
Created On :   27 March 2026 2:51 PM IST












