- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पीएम जीवन ज्योति योजना से दो...
Panna News: पीएम जीवन ज्योति योजना से दो परिवारों को मिले चार लाख

Panna News: आज के इस अनिश्चितता भर दौर में छोटी बचत परिवार के लिए बडी ढाल बन सकती है। इसका उदाहरण आज सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा हरदी में देखने को मिला जहां बैंक प्रबंधन की सक्रियता के चलते अपनो को खोने वाले दो पीडित परिवारो को पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत एक माह के अंदर ही नामितो को ०२-०२ लाख रूपए की राशि के क्लेम का भुगतान चेक के माध्यम से किया गया। सेन्ट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक जी. आर. लोधा ने बताया कि तहसील अजयगढ क्षेत्र के हरदी निवासी रवि सेन तथा पोखरा निवासी अशोक रैकवार की पत्नी का गंभीर बीमारी के चलते अकास्मिक निधन हो गया था।
यह भी पढ़े -राज्य शिक्षा केन्द्र ने घोषित किए नतीजे, कक्षा ५वीं में ९६.०७ और ८वीं में ९५.८८ फीसदी बच्चे जिले में हुए पास
इन दोनो परिवारो पर आए संकट के समय बैंक द्वारा उनकी पत्नियो का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना मेें कराया गया बीमा ढाल बनकर उभरा। बीमित मृतक महिलाओ के नामितो द्वारा बीमा संबंधी प्रस्तुत क्लेम पर बैंक प्रबंधन ने तत्परता दिखाई तथा एक माह केे अंदर ही कागजी कार्रवाही पूर्ण की गई तथा ०२-०२ लाख रूपए की राशि का भुगतान किया गया। इस अवसर पर सहायक शाखा प्रबंधक आदित्य अवस्थी, हरीओम राय, रवि सेन, व बैंक स्टाफ उपस्थित रहे।
Created On :   27 March 2026 2:38 PM IST













