- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- मौत के 2 साल बाद बना दिया भाजपा...
Shahdol News: मौत के 2 साल बाद बना दिया भाजपा जिला कार्यसमिति का सदस्य, जिलाध्यक्ष ने कहा- नाम सही मोबाइल नंबर गलत था, जिसे सुधार लिया

Shahdol News: भाजपा शहडोल की जिला कार्यसमिति में 60 सदस्यों की घोषणा 3 जुलाई को हुई तो इसमें बाणसागर मंडल के ग्राम बुड़वा से जयप्रकाश बैस को शामिल किया गया, जबकि उनकी मृत्यु दो साल पहले हो गई थी। जिला कार्यसमिति सदस्यों की सूची में मृतक का नाम आने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा सरगर्म रही। लोगों ने यहां तक कहा कि जमीन से हटकर सिर्फ सोशल मीडिया में सक्रियता का यही परिणाम होता है। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमिता चपरा ने कहा कि जयप्रकाश बैस नाम के दो व्यक्ति होने के कारण कन्फ्यूजन हुआ। हमने नाम सही व्यक्ति का जोड़ा था जो पूर्व में किसान मोर्चा में रहे हैं। मोबाइल नंबर बुड़वा के जयप्रकाश का दर्ज हो गया, जिसे जारी होने के कुछ देर बाद ही सुधार लिया गया।
Created On :   6 July 2026 6:13 PM IST
Next Story













