- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- जंगल की जमीन पर कब्जे का अनूठा...
Shahdol News: जंगल की जमीन पर कब्जे का अनूठा सिस्टम, मड़ैया लगाया, खेत के मेढ़ बनाए, बाद में बीच में पेड़ काटने की थी तैयारी

Shahdol News: जिले के केशवाही वन परिक्षेत्र के खम्हरिया बीट में रिजर्व फॉरेस्ट क्रमांक 950 में 14 मड़ैया बनाकर 20 हेक्टेयर और छतई के रिजर्व फॉरेस्ट क्रमांक 943 में 7 मड़ैया बनाकर 5 हेक्टेयर जमीन यानी कुल 25 हेक्टेयर जंगल की जमीन पर सुनियोजित कब्जे की तैयारी लगभग पूरी ही हो गई थी। कि वन विभाग की टीम ने पहले तीन जुलाई और आज 5 जुलाई को जेसीबी मशीन लगाकर पहले खेत के मेढ़ और फिर मड़ैया हटाने की कार्रवाई की। डीएफओ श्रद्धा पंद्रे बतातीं हैं कि जंगल की जमीन पर कब्जे की सुनियोजित तैयारी चल रही थी। इस साल अगर खेती हो जाती तो बाद में कहा जाता कि बीते कई दशकों से खेती कर रहे हैं, इसलिए वन अधिकार का पट्टा दिया जाए। इस तरह से जंगल की यह जमीन जहां पेड़ होने चाहिए वहां आबादी बस जाती।
Created On :   6 July 2026 2:49 PM IST
Next Story













