- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- शहडोल जिले के जयसिंहनगर विकासखंड के...
बड़ा फर्जीवाड़ा, व्यक्ति एक और दो जिलों में डॉक्टरी की नौकरी: शहडोल जिले के जयसिंहनगर विकासखंड के उफरी में पदस्थ डॉ. महेश चंद्र शर्मा की नियुक्ति के बाद एनएचएम से होने वाली भर्ती प्रक्रिया पर सवालों में

Shahdol News: जयसिंहनगर ब्लाक के उफरी स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ संविदा मेडिकल ऑफिसर डॉ. महेश चंद्र शर्मा एक साथ दो जगह पर ड्यूटी कर रहा था। शहडोल के साथ श्योपुर में जिले में ड्यूटी करने का मामला सामने आने के बाद सबसे बड़ा एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) में लोगों को कैसे नौकरी पर रखा जा रहा है। डॉक्टर महेश चंद्र शर्मा एक ही समय में शहडोल और श्योपुर, दोनों जिलों में पदस्थ रहकर वेतन ले रहा था। डॉ. शर्मा 9 फरवरी 2024 से शहडोल जिले के जयसिंहनगर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में एनएचएम के तहत संविदा मेडिकल ऑफिसर के रूप में पदस्थ रहते हुए हर माह 65 हजार रूपए वेतन ले रहे थे। दूसरी ओर 2021 से श्योपुर जिले में भी पदस्थ रहकर वहां भी ड्यूटी कर रहे थे।
नौकरी शहडोल में और श्योपुर में राष्ट्रपति के प्रोटोकाल में लगी थी ड्यूटी-
डॉ. शर्मा की ड्यूटी शहडोल के जयसिंहनगर में थी और श्योपुर में बीते दिनों राष्ट्रपति के दौरे के समय उनकी ड्यूटी स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकाल में लगी थी। ऐसा इसलिए क्योंकि शहडोल के साथ ड्यूटी श्योपुर में भी रनिंग में था।
- आरोपी डॉक्टर के नाम पर एनएचएम में दो अलग-अलग आईडी, दो पैन और दो आधार नंबर दर्ज होने की बात सामने आ रही है। सवाल यह है कि एक व्यक्ति की दोहरी पहचान कैसे बनी।
- स्वास्थ्य विभाग में हाजिरी के लिए सार्थक एप है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि एक साथ दो जगह पर उपस्थिति कैसे दर्ज होती रही।
- जयसिंहनगर बीएमओ आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि श्योपुर से फोन आने के बाद पूरे मामले की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि यह जानकारी उनके लिए भी बेहद चौंकाने वाली थी। उन्होंने यह भी बताया कि करीब आठ महीने पहले एक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर त्रुटियां मिलने के बाद डॉक्टर पर संदेह हुआ था, जिसके बाद उनकी ड्यूटी भी कम कर दी गई थी।
- शहडोल सीएमएचओ डॉ. राजेश मिश्रा इस पूरे में जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने की बात कह रहे हैं। फिलहाल डॉ. महेश चंद्र शर्मा फरार हैं।
Created On :   6 July 2026 2:45 PM IST














