- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मंडला
- /
- 15 दिन में कई चोरियों का खुलासा,...
Mandla News: 15 दिन में कई चोरियों का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 9 मोबाइल और बाइक बरामद

Mandla News: मनेरी चौकी पुलिस ने मोबाइल और मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और विभिन्न कंपनियों के 9 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब 2.70 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, पिछले करीब 15 दिनों से मनेरी क्षेत्र में लगातार मोबाइल चोरी की घटनाएं हो रही थीं। इसी बीच 3 जुलाई को ग्राम मेडी निवासी संजय उर्फ भूरा बर्मन ने घर के बाहर खड़ी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम खुख्न, थाना कुंडम (जिला जबलपुर) निवासी शिवम मरावी (19) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी के साथ-साथ मनेरी क्षेत्र में हुई मोबाइल चोरी की वारदातें भी कबूल कर लीं।
यह भी पढ़े -बाढ़ से बचाव के लिए तैयार अमला, होमगार्ड कर्मचारियों को किया जा चुका प्रशिक्षित, डीआरसी केंद्रो में की तैनाती
आरोपी की निशानदेही पर चोरी की बाइक और 9 स्मार्ट मोबाइल बरामद किए गए। इनमें कुछ मोबाइल जबलपुर जिले के बरेला थाना क्षेत्र से चोरी हुए भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से बरेला थाने में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में हुई कई संपत्ति संबंधी चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है।
पुलिस टीम की भूमिका
कार्रवाई चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शशांक शुक्ला के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक साधु सिंह, प्रधान आरक्षक बलिराम, अरविंद तथा आरक्षक आनंद कोरी और मुकेश शांडिल्य ने की।
Created On :   6 July 2026 3:46 PM IST













