सोशल मीडिया के लिए जोखिम में जान: सहस्त्रधारा में तेज बहाव, चट्टान पर ले रहे सेल्फी, बेरोक-टोक खतरनाक जगह पर पहुंच रही भीड़, सुरक्षा के कोई नजर नहीं आ रहे इंतजाम

सहस्त्रधारा में तेज बहाव, चट्टान पर ले रहे सेल्फी, बेरोक-टोक खतरनाक जगह पर पहुंच रही भीड़, सुरक्षा के कोई नजर नहीं आ रहे इंतजाम
सोशल मीडिया में व्यू बढ़ाने के लिए लोग जोखिम में जान डाल रहे है, दरअसल लगातार बारिश के बीच नर्मदा का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे सहस्त्रधारा में मॉ नर्मदा को तेज बहाव नजर आने लगा है। यहां पास में जाकर चट्टानों से लोग सेल्फी ले रहे है

Mandla News: सोशल मीडिया में व्यू बढ़ाने के लिए लोग जोखिम में जान डाल रहे है, दरअसल लगातार बारिश के बीच नर्मदा का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे सहस्त्रधारा में मॉ नर्मदा को तेज बहाव नजर आने लगा है। यहां पास में जाकर चट्टानों से लोग सेल्फी ले रहे है और सोशल मीडिया के लिए कंटेंंट के लिए वीडियो बना रहे हैं। यहां चट्टानों पर जरा की चूक तेज बहाव में डूबा सकती है। इसके बाजवूद यहां भीड़ पहुंच रही है और वीडियो और सेल्फी निकाल रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक लगातार बारिश के चलते मंडला जिला मुख्यालय समेत लोग नर्मदा का जलस्तर देखने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में अब मॉ नर्मदा का तेज बहाव प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ा रहा है। जिससे यहां पर्यटक और स्थानीय लोग सोशल मीडिया के लिए सेल्फी और वीडिया बना रहे हैं लेकिन इस दौरान वे सुरक्षा को नजर अंदाज कर रहे हैं। सेल्फी के लिए तेज बहाव और चट्टान के पास पहुंच कर फोटो ले रहे हैं। यहां पैर फिसलने की स्थिति में हादसा हो सकता है और जान भी जा सकती है। इसके बावजूद यहां ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सुरक्षा के इंतजाम नहीं-

यहां सहस्त्रधारा में सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है। यहां पर्यटन स्थल पर कुछ निर्माण कार्य जरूर किए गए हैं। घाट बनाया गया है लेकिन दूसरी चरण चट्टानों के बीच गहराई में सेफ्टी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण लोग बेरोक-टोक चट्टानें से नीचे उतरकर सेल्फी लेने के लिए पहुंच रहे हैं। यह खतरनाक साबित हो सकता है।

पुलिस बल नजर नहीं आ रहा-

यहां सहस्त्रधारा, रपटा घाट समेत अन्य ऐसे स्थल जहां सेल्फी लेने के लिए पहुंचते है, वहां पुलिस बल तैनात रहना चाहिए, जिससे कोई अप्रिय स्थिति नहीं बने और बेरोक-टोक लोग जोखिम ना उठाएं लेकिन यहां पुलिस बल की तैनाती नहीं हुई है। सहस्त्रधारा को डीआरसी केंद्र भी बनाया गया है। जिससे हादसा होने की स्थिति में तत्काल बचाव किया जा सके लेकिन डीआरसी के लिए तैनात होमगार्ड का अमला भी यहां नजर नहीं आ रहा हैं। जिससे घटना होने की स्थिति में तत्काल मदद नहीं मिल पाएगी।


Created On :   6 July 2026 4:41 PM IST

Tags

Next Story