- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिंगरौली
- /
- सुसाइड करने वाली सोशल मीडिया...
MP News: सुसाइड करने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुऐंसर निधि तिवारी का मोबाइल खोलेगा कई राज

Singrauli News: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्मों में 16 लाख फॉलोअर्स वाली मशहूर इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी सुसाइड का मामला सिंगरौली सहित देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। मिस प्रिटी इंडिया खिताब की विजेता सहित कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीत चुकी निधि तिवारी 30 साल पिता अशोक तिवारी निवासी मोरवा भूसा मोड़ ने शनिवार की रात अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी हुई मिली थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय निधि किसी सोनू नाम के युवक के साथ मोबाइल पर बातचीत कर रही थी। बातचीत के दौरान ही किसी बात को लेकर वह उत्तेजित हुई और कथित तौर पर उसने खौफनाक कदम उठाते हुए पंखे से लटककर फांसी लगा ली। पुलिस अब युवती के मोबाइल को खंगाल रही है। माना जा रहा है कि युवती का मोबाइल कई राज खोलेगा।
यह भी पढ़े -पंचायत उपचुनाव, सड़क बदहाली को लेकर रायसेन जिले के सालेरा-मऊ गांव के मतदाताओं ने मतदान का किया बहिष्कार
मोबाइल का लॉक खोलने रीवा भेजेगी पुलिस
पुलिस ने बताया कि युवती का मोबाइल जब्त कर लिया गया है, लेकिन मोबाइल में पैटर्न लॉक डला होने से वह खुल नहीं रहा है। जिले में पुलिस के पास मोबाइल पैटर्न लॉक खोलने की व्यवस्था न होने से मोबाइल का लॉक खुलवाने के लिए पुलिस रीवा भेजेगी। पुलिस का भी मानना है कि युवती का मोबाइल खुलने के बाद कई तथ्य सामने आएंगे। पुलिस युवती के अलावा सोनू, विजय, अजीत आदि लोगों के मोबाइल कॉल डिटेल निकाल कर जांच करने में लगी हुई है। युवती के मोबाइल में कई राज छिपे होने की बात सामने आई है।
अधिकारियों से लेकर व्यापारी तक थे फॉलोअर्स
सोशल मीडिया में चर्चित युवती के फॉलोअर्स आम लोगों से लेकर पुलिस, एनसीएल और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ जिले के जाने-माने व्यापारी, ट्रांसपोर्टर तक शामिल हैं। युवती सोशल मीडिया में रील बनाकर पोस्ट करती थी, जिसको लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता था। यही कारण है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम मिलाकर उसके 15 लाख फॉलोअर्स हैं। युवती को फिल्मों में काम करने का शौक था, जिसके चलते वह फिल्मी गानों की धुनों पर एक से बढक़र एक रील बनाती थी।
यह भी पढ़े -जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे, कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती?
कान से ब्लूटूथ तक नहीं हटाने देता था युवक
मृतका के परिजनों की मानें तो घटना दिनांक को सोनू सिंह और निधि की मोबाइल पर बातचीत चल रही थी। सोनू सिंह चौबीसों घंटे निगरानी रखता था। वह युवती के कान में लगे ब्लूटूथ तक को हटाने नहीं देता था। सोनू पंजाब के भटिंडा का रहने वाला बताया जा रहा है, जो एनसीएल में काम करने वाली सीटीपीएन कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम करता है। वह वर्तमान में दिल्ली में था। घटना के समय दोनों की मोबाइल पर बात चल रही थी, सोनू ने ही युवती की मां को फोनकर फांसी लगाए जाने की बात बताई थी, जब तक मां निधि के कमरे में पहुंची, तब तक देर हो चुकी थी और वह फांसी में लटकी मिली थी।
यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सड़क चौड़ीकरण अभियान में गेती चलाकर अपने पैतृक मकान को तोड़ने की शुरुआत की
इनका कहना है
युवती ने किन कारणों से सुसाइड की इसकी जांच की जा रही है। युवती के मोबाइल को खुलवाने के लिए बाहर भेजा जा रहा है। मोबाइल खुलने के बाद कई तथ्य सामने आएंगे। कॉल डिटेल की जांच की जा रही है, जिस सोनू नाम के युवक का नाम सामने आया है, उसके बारे में भी जानकारी एकत्र की जा रही है।
-ज्ञानेंद्र सिंह, टीआई मोरवा
Created On :   29 Sept 2026 2:05 PM IST











