- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिंगरौली
- /
- सिंगरौली: जलमग्न होकर खाखन पुल...
सिंगरौली न्यूज: सिंगरौली: जलमग्न होकर खाखन पुल टूटा, सिंगरौली-सीधी NH पर आवागमन पूरी तरह से बंद

भास्कर न्यूज, सिंगरौली।
सिंगरौली जिले शनिवार-रविवार की दरमियानी रात से हुई लगातार तेज बारिश ने देवसर, बरगवां क्षेत्र में हाहाकार जैसे हालात निर्मित कर दिए हैं। इन दोनों क्षेत्र में बरसाती नदी, नालों में जलस्तर बेहद अधिक बढ़ गया है और कई जगहों पर पुल व मार्ग जलमग्न हो गए हैं। सिंगरौली-सीधी रास्ट्रीय राजमार्ग में तो खाखन पुल पर पानी तेज़ बहाव अचानक इस कदर बन गया कि देखते ही देखते पूरा पुल जलमग्न हो गया। पानी के तेज बहाव के कारण पुल का एक हिस्सा टूट गया। इससे सिंगरौली-सीधी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कई घंटे बाद पहुंची पुलिस व प्रशासन-
स्थानीय लोगों के अनुसार, खानन पुल के जलमग्न होने की समस्या सुबह करीब 5 बजे के आसपास जोर पकड़ी और उस दौरान मौके पर पुल पार करने का जोखिम लोग उठाते रहे। इसी बीच बाइक सवार दो लोगों के पुल पार करते समय पानी के बहाव में बहने की सूचना है। जबकि मौके पर प्रशासन व पुलिस के लोग करीब 8 बजे तक मे पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने लगे थे। उपखंड अधिकारी सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व अमला तथा एसडीओपी डॉ. गायत्री तिवारी और जियावन थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा सहित पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
नया पुल अधूरा, पुराने पुल पर बढ़ा संकट
खाखन में नया पुल लंबे समय से निर्माणाधीन बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सिंगरौली-सीधी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण करीब 13 वर्षों से जारी है। नया पुल पूरा नहीं होने के कारण पुराने पुल से ही यातायात संचालित हो रहा था। ऐसे में अतिवृष्टि के दौरान पुराने पुल पर पानी का दबाव बढ़ने से आवागमन बंद होने की स्थिति बनी। ऐसे में इन हालातों को लेकर लोग भी शासन-प्रशासन पर नई पुल निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते रहे।
Created On :   30 Aug 2026 3:10 PM IST












