MP News: सरकारी ईवी कारों की हर महीने 135 किलोवाॅट प्रति घण्टा चार्जिंग व्यय सीमा होगी

सरकारी ईवी कारों की हर महीने 135 किलोवाॅट प्रति घण्टा चार्जिंग व्यय सीमा होगी
राज्य सरकार ने सरकारी ईवी (इलेक्ट्रिकल वेहिकल) वाहनों की मासिक चार्जिंग सीमा तय कर दी है जोकि अब 135 किलोवाट घण्टा होगी तथा इसकी प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा उसी प्रकार की जायेगी जैसे कि सरकारी पेट्रोल-डीजल कारों के लिये प्रति माह दी जाती है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य सरकार ने सरकारी ईवी (इलेक्ट्रिकल वेहिकल) वाहनों की मासिक चार्जिंग सीमा तय कर दी है जोकि अब 135 किलोवाट घण्टा होगी तथा इसकी प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा उसी प्रकार की जायेगी जैसे कि सरकारी पेट्रोल-डीजल कारों के लिये प्रति माह दी जाती है। इस संबंध में राज्य के परिवहन विभाग ने सभी विभागों एवं कार्यालय प्रमुखों को आदेश जारी कर दिये हैं।

आदेश में कहा गया है कि ईवी वाहनों को वाणिज्यिक स्थलों से चार्जिंग किये जाने पर निर्धारित सीमा के अधीन ही बिल प्रस्तुत करने पर इसका सरकारी कोष से भुगतान किया जायेगा।

दरअसल, अब तक सरकारी ईवी वाहनों की बैटरी चार्ज करने पर कितने व्यय की प्रतिपूर्ति की जायेगी, इसकी सीमा निर्धारित नहीं थी जो अब तय कर दी गई है। इस प्रतिपूर्ति की राशि परिवहन विभाग के बजट से की जायेगी।

Created On :   8 July 2026 2:26 AM IST

Tags

Next Story