राम मंदिर चंदा चोरी मामला: ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गिरि के बयान पर भाजपा नेता का पलटवार, जांच से पहले विचार व्यक्त करना अनुचित

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गिरि के बयान पर भाजपा नेता का पलटवार,  जांच से पहले विचार व्यक्त करना अनुचित
बीजेपी नेता ने SIT जांच को बताया पारदर्शी कार्रवाई, गिरी ने कोष को लेकर अपनी भूमिका पर उठाए सवाल

डिजिट डेस्क, भोपाल। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के नेता दिनेश शर्मा ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गोविंद देव गिरि के बयान पर पलटवार किया है। बीजेपी नेता दिनेश शर्मा ने कहा SIT की जांच चल रही है। ये पारदर्शी कार्रवाई है। वे तमाम लोगों से बात भी कर रहे हैं। किसी को भी उस जांच से पहले अपना विचार व्यक्त करना उचित नहीं है।

आपको बता दें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी ने मीडिया से बात करते हुए स्थानीय न्यासियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा मैं चार दिन यहां पर हूं। आज की बैठक के बाद मैं आपसे मिलूंगा। आप सब के साथ मिलकर मैं सारी बात करूंगा। अयोध्या ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद गिरी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि कोष कार्य में मेरी कोई भूमिका नहीं थी। मुझे कुछ नहीं बताया जाता था। बैंक खाते में मेरे साइन नहीं, ना ही मैं हस्ताक्षर के लिए अधिकृत था। मेरे पास कोई चेकबुक नहीं, मैं हस्ताक्षरकर्ता नहीं, पेमेंट कैश में नहीं, सीधे बैंक ट्रांसफर से होते हैं। चढ़ावा गणना से मेरा कोई संबंध नहीं, काउंटिंग SOP मुझे पिछले महीने पहली बार दिखाया गया।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कृष्ण मोहन और VHP नेता बजरंग लाल भागरा अयोध्या के वैदेही भवन पहुंचे, जहां गोविंद देवगिरी महाराज ठहरे हुए हैं। यह दौरा मंदिर ट्रस्ट की एक अहम बैठक से पहले हो रहा है, जो आज दोपहर 3 बजे मंदिर परिसर में होनी है।

Created On :   6 July 2026 3:59 PM IST

Tags

Next Story