बांकीपुर उपचुनाव 2026: पीके ने आरजेडी और बीजेपी पर साधा निशाना, जनता से बिना डर के मतदान करने की अपील की

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। बांकीपुर उपचुनाव की उम्मीदवारी पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा जब लोग अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत करते हैं तो अपने लिए सेफ सीट खोजते हैं। पीके ने आगे कहा मैं इसका उलट कर रहा हूं क्योंकि बिहारी लोगों को कह रहा हूं कि अगर बिहार बदलना है तो जाति धर्म से उठकर वोट करना होगा। इस दौरान उन्होंने आरजेडी और बीजेपी पर निशाना साधते हुए पीके ने कहा लालू के डर से भाजपा, भाजपा के डर से लालू को वोट करना बंद करना होगा। जो बात मैं बिहार के लोगों को समझा रहा हूं उसको प्रमाणित करने के लिए ऐसे जगह से लड़ा रहा हूं जहां जाति धर्म के नाम पर वोट ना मांगा जाए।
आपको बता दें एक दिन पहले जनसुराज पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के मैदान में अपने पीके को उम्मीदवार बनने का ऐलान किया। इस घोषणा के बाद उपचुनाव को लेकर चर्चा और ज्यादा तेज हो गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के नेताओं का कहना है कि ये फैसला सभी की सहमति से लिया गया है। अब प्रशांत किशोर पहली बार इस सीट से चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं।
उन्होंने कहा है कि अगर लोगों का साथ मिलता है तो वे उनकी आवाज विधानसभा तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। अब सभी की नजरें उपचुनाव के मतदान पर टिकी हुई हैं कि बांकीपुर की जनता क्या फैसला लेती है। जनसुराज की कोर कमेटी ने प्रशांत किशोर को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर 30 जुलाई को वोटिंग होगी, जबकि 3 अगस्त को नतीजे आएंगे।
यह भी पढ़े -बांकीपुर उपचुनाव पप्पू यादव का जन सुराज पर तंज, कहा-पैसे और सोशल मीडिया के सहारे बनी है प्रशांत किशोर की पार्टी
उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर ने पार्टी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह पूरी मेहनत से चुनाव लड़ेंगे। अगर जनता उन्हें मौका देती है तो वह उनकी समस्याओं और मुद्दों को विधानसभा में उठाने का काम करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वोट उसी उम्मीदवार को दें जो ईमानदारी से काम करे। बांकीपुर सीट बीजेपी का गढ़ रही है।
बांकीपुर सीट से बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हुई और उपचुनाव कराना पड़ा। पिछली बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर खुद चुनाव नहीं लड़े थे। उस समय उन्होंने पार्टी को मजबूत करने पर फोकस किया था।लेकिन जनसुराज पार्टी की बुरी हार हुई थी, उसे एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। हालांकि पीके की पार्टी को करीब 4 प्रतिशत वोट मिले।
Created On :   6 July 2026 1:30 PM IST





