बैठक का एजेंडा: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरु, इस्तीफे के साथ नए पदाधिकारियों के मुद्दों पर चर्चा

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरु, इस्तीफे के साथ नए पदाधिकारियों के मुद्दों पर चर्चा
ट्रस्ट के संविधान के मुताबिक उनके ट्रस्टी ही इस्तीफे को स्वीकार कर सकते हैं

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तरप्रदेश में अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी केस के सिलसिले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक शुरु हो गई है। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होनी है। आयोजित बैठक पर विश्व हिंदू परिषद नेता सुरेंद्र जैन ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने मीडिया से कहा आज की बैठक का एजेंडा मुख्य रुप से चंपत राय, अनिल मिश्रा के इस्तीफे संबंध में है। जैसे ही आरोप लगे, SIT का गठन हुआ और FIR दर्ज हो गई। इन दोनों ने अपना इस्तीफा दिया। अब ट्रस्ट के संविधान के अनुसार उनके ट्रस्टी ही इस्तीफे को स्वीकार कर सकते हैं। इसलिए बैठक महत्वपूर्ण हो जाती है।

भाजपा प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कहा आज आयोजित हो रही राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में SIT की अब तक की जांच पर चर्चा होगी। नया CEO नियुक्त करने पर चर्चा होगी। 2 लोगों ने इस्तीफा दिया है उसपर चर्चा होगी। पिछले साल की वित्तीय विवरण पर चर्चा होगी। उम्मीद करते हैं कि आगे ट्रस्ट ठीक चले उसपर चर्चा होगी।

उन्होंने उद्धव ठाकरे के राम रक्षा आंदोलन पर कहा, जो पार्टी राम की जगह रोम में विश्वास करने लगी थी वो आज राम रक्षा यात्रा निकाल रही है। ये पार्टी बचाने की यात्रा है। अपने परिवार को स्थापित करने की यात्रा है।

Created On :   6 July 2026 2:00 PM IST

Tags

Next Story