बांकीपुर उपचुनाव 2026: पीके पर जेडीयू का पलटवार, चुनाव में जनता ने पूरी तरह खारिज किया, बोहनी तक नहीं

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बिहार में बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की घोषणा पर सत्तारूढ़ सरकार के नेता निशाना साध रहे हैं। JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पीके के चुनाव लड़ने पर मीडिया से कहा लोकतंत्र में चुनाव में किसी को भी कहीं से भी चुनाव लड़ने का अधिकार है। चुनाव में जनता मालिक होती है। बांकीपुर विधानसभा के विधायक एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। वो बिहार के पहले नेता हैं जो केंद्र में जिस पार्टी की सरकार है उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं, बांकीपुर में एनडीए बहुत बड़े अंतर से चुनाव जीतेगा।
JDU नेता श्रवण कुमार ने प्रशांत किशोर के बांकीपुर उपचुनाव लड़ने पर न्यूज एजेंसी से कहा जब चुनाव होता है तब हर राजनीतिक पार्टी चुनाव लड़ती है। वे विधानसभा के चुनाव से पहले भी ताल ठोकते थे। अब उपचुनाव में भी भूमिका बना रहे हैं। लेकिन विधानसभा चुनाव में जनता ने उन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया। बिहार में उनकी बोहनी तक नहीं हुई।
यह भी पढ़े -बांकीपुर उपचुनाव पप्पू यादव का जन सुराज पर तंज, कहा-पैसे और सोशल मीडिया के सहारे बनी है प्रशांत किशोर की पार्टी
बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश ने बांकीपुर उपचुनाव पर मीडिया से कहा केंद्र और राज्य सरकार के नेतृत्व में जो काम हो रहा है जनता उस पर मोहर लगाएगी और निश्चित तौर पर बांकीपुर उपचुनाव में NDA की जीत होगी।
Created On :   6 July 2026 5:49 PM IST




