चंदा चोरी केस: तीन घंटे चली राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक, चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन बने महासचिव

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राम मंदिर ट्र्स्ट की बैठक खत्म हो गई है, करीब तीन घंटे तक बैठक चली। बैठक में क्या हुआ इस पर सबकी नजर टिकी हुई थी, इसको लेकर ट्रस्ट की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एसआईटी रिपोर्ट के बाद 22 जुलाई को ट्रस्ट की फिर से अगली बैठक होगी।
ट्रस्ट की बैठक में चढ़ावा चोरी के साथ चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर चर्चा हुई। दोनों ही ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने के लिए भी नहीं आए। बैठक में ट्रस्ट ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफो को मंजूर कर लिया तो, आने वाले समय में इनके इस्तीफे से रिक्त हुई पदों पर किस की नियुक्ति होगी, ये भी आज का सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ था। नियुक्तियों के लिए नई कमेटी गठित की जाएगी। कई खबरों में बताया गया कि ट्रस्ट सीईओ और महासचिव जैसे पद भी सृजन हो सकते है। कृष्ण मोहन को ट्रस्ट में पद की नई जिम्मेदारी दी गई। उन्हें अंतरिम महासचिव बनाया गया। उन्होंने कहा जो कुछ भी हुआ गलत हुआ, उनसे आहत हुआ। प्रबंधन में कुछ कमियां थीं, हमारी छवि धूमिल हुई।
आपको बता दें दान में हेराफेरी की बात सामने आने के बाद बुलाई गई श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास ने की, बैठक राम मंदिर में हुई।उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (होम) संजय प्रसाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।
Created On :   6 July 2026 6:32 PM IST





