उत्तरप्रदेश समाचार: बीजेपी नेता ने कांग्रेस -सपा पर साधा निशाना, कहा बाबरी मस्जिद का चंदा कहां चला गया?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "अयोध्या धाम की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन पूरा हिन्दुस्तान जानता है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोगों ने लगातार राम मंदिर का विरोध किया है। ये वही लोग हैं जिन्होंने रामलला के निहत्थे भक्तों पर गोलियां चलवाकर अयोध्या धाम को खून से रंगने का काम किए थे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोगों को अयोध्या धाम पर चर्चा करने का भी अधिकार नहीं है, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को उन लोगों से पूछना चाहिए कि बाबरी मस्जिद का चंदा कहां चला गया? समाजवादी पार्टी ने सनातन संस्कृति को बदनाम करने का जो प्रयास किया है उसे हिन्दुस्तान कभी स्वीकार नहीं करेगा। इनको समय पर इसका जवाब मिलेगा। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठजोड़ हमेशा मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करता रहा है। इन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
यह भी पढ़े -सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक का फैसला, जलालाबाद का नाम बदलकर 'परशुरामपुरी' किया गया
हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राम मंदिर चंदे में हेराफेरी के मुद्दे पर कहा यह आस्था का मामला है, पारदर्शिता होनी चाहिए। ये लोग राजनीति कर रहे हैं, इसमें सफाई देने की जरूरत नहीं है। जब नृपेंद्र मिश्रा मान रहे हैं कि चोरी हुई है तो बीजेपी सफाई क्यों दे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश के नेतृत्व में कमेटी का गठन करें और दोषियों को सज़ा दिलाएं, कोई भी दोषी हो, उसे सजा होनी चाहिए।
आपको बता दें बीते दिन कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा राम मंदिर ट्रस्ट में भाजपा और RSS के लोग भरे हैं, कोई और व्यक्ति तो है नहीं, तो क्या RSS का सिर्फ चिंता जता देना काफी है? क्या आपस में कानाफूसी करना काफी है। क्या जिम्मेदारी तय करने के लिए मोदी को सार्वजनिक रूप से आकर एक देश के नाम संदेश देते हुए मन की बात न बताकर धन की बात और चंदा चोरी पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए? पीएम मोदी को जवाब देना होगा और सुप्रीम कोर्ट के निगरानी में जांच होनी चाहिए और SIT की रिपोर्ट भी सार्वजनिक होनी चाहिए।
Created On :   6 July 2026 6:22 PM IST




