राम मंदिर चंदा चोरी केस: लखनऊ हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका को किया खारिज

लखनऊ हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका को किया खारिज
सरकार ने कोर्ट में कहा पहले से ही इसी तरह की याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट को मिले चढ़ावे की कथित चोरी की CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। याचिकाकर्ता मोहित अशोक ने CBI जांच का आदेश देने की मांग की थी।

सरकार की ओर से पेश हुए AAG विनोद शाही और CSC शैलेंद्र सिंह ने दलील दी कि इसी तरह की एक याचिका पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, इसलिए इस मामले की सुनवाई यहां करने का कोई औचित्य नहीं था। सरकार की ओर से पेश वकील ने कोर्ट के सामने कहा पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका लंबित।

Created On :   6 July 2026 2:15 PM IST

Tags

Next Story