राम मंदिर चंदा चोरी केस: ट्रस्ट की बैठक पर कांग्रेस का सवाल, निर्णय पर कोई कैसे भरोसा करेगा?

ट्रस्ट की बैठक पर कांग्रेस का सवाल, निर्णय पर कोई कैसे भरोसा करेगा?
विपक्ष का कहना है कि कितनी भारी चोरी हुई है। ये चोरी केवल पैसों की नहीं है। ये आस्था पर चोट है। लोग सवाल भी खड़े कर रहे हैं

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राम मंदिर चंदा चोरी केस में ट्रस्ट की बैठक पर कांग्रेस नेता कई तरह के आरोप लगा रहे है। विपक्ष का आरोप है कि ट्र्स्ट संदेह में है और उसके किसी भी डिसीजन पर कोई कैसे भरोसा करेगा। ट्रस्ट की बैठक को संसद के मॉनसून सत्र और जनता का दबाव बता रहे है।

विपक्षी पार्टी कांग्रेस की सांसद रेणुका चौधरी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक पर कहा जनता में चोरी की बात आग की तरह फैल गई। भगवान की भी कोई मर्यादा नहीं रही। आज ये ढिंढोरा पीट रहे हैं कि हमारी चर्चा होगी। ये आपकी स्पीड है, जनता का दबाव है और संसद खुलने वाली है इसलिए ये सारा ड्रामा कर रहे हैं, नहीं तो इन्हें बचाने वाले थे।

कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा चोरी हुई है, चोरी भी बहुत बड़ी हुई है। 16 करोड़ श्रद्धालु आते हैं, कोई भी दर्शन करता है तो मुझे नहीं लगता कि 100 रुपए से भी कम देकर जाता होगा, सोने की बात तो छोड़ दीजिए। कितनी भारी चोरी हुई है। ये चोरी केवल पैसों की नहीं है। ये आस्था पर चोट है। लोग सवाल भी खड़े कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक पर कहा जिस ट्रस्ट ने ये बैठक बुलाई है वो ट्रस्ट संदेह के बहुत बड़े घेरे में है। उस ट्रस्ट के किसी भी निर्णय पर कोई कैसे भरोसा करेगा? उसकी निर्णय लेने की प्रक्रियाओं पर कोई कैसे भरोसा करेगा। सीधी बात है राम मंदिर का पूरा प्रकरण, ये ट्रस्ट, इसका संचालन, मंदिर निर्माण और संचालन सब सीधे-सीधे RSS और पीएम कार्यालय की निगरानी में हो रहा है।

Created On :   6 July 2026 4:00 PM IST

Tags

Next Story