उत्तर प्रदेश समाचार: सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक का फैसला, जलालाबाद का नाम बदलकर 'परशुरामपुरी' किया गया

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक का फैसला, जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी किया गया
उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में आज 29 से अधिक प्रस्ताव पास हुए।

डिजिटिल डेस्क, भोपाल। उत्तरप्रदेश में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कैबिनेट बैठक हुई, मीटिंग में जलालाबाद का नाम बदलकर 'परशुरामपुरी' किया गया।इसे लेकर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा आज एक ऐतिहासिक दिन है। मैं प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का आभार व्यक्त करूंगा जिन्होंने मंजूरी दी। लोगों की आस्था और भावनाओं का सम्मान किया गया है।

भाजपा नेता मनोज पांडे ने कैबिनेट बैठक में तमाम महत्वपूर्ण योजनाओं पर हुई चर्चा के बारे में बताया, उन्हें पारित करने का काम भी किया। इस दौरान उन्होंने सीएम की तारीफ करते हुए कहा योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के विकास कार्यों को गति देने का काम किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "शाहजहांपुर जनपद की जलालाबाद नगर का नाम बदलने को लेकर लंबे समय से लोगों की मांग थी। डिप्टी सीएम ने कहा ये भगवान परशुराम की जन्मस्थली है उसका नाम परशुरामपुरी होना चाहिए। भारत सरकार से अनुमति मिलने के बाद उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने जलालाबाद नगर का नया नाम 'परशुरामपुरी' सर्वसम्मति से पास कर दिया है। आज कैबिनेट बैठक में 29 से अधिक प्रस्ताव पास हुए हैं।

भाजपा नेता दानिश आजाद अंसारी ने कैबिनेट बैठक पर मीडिया से कहा उत्तर प्रदेश शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार, उद्योग का प्रदेश बनें इसपर चर्चा हुई। आने वाले दिनों में वृक्षारोपण का बहुत बड़ा कार्यक्रम होगा। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने जलालाबाद का नाम बदलकर 'परशुरामपुरी' कर दिया है।

Created On :   6 July 2026 3:57 PM IST

Tags

Next Story