Punjab News: कांग्रेस में अंदरूनी कलह, भाजपा का आरोप, पूनावाला ने राहुल गांधी के नेतृत्व को बताया कमजोर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पंजाब में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने है, उससे पहले चुनावी तैयारियों के बीच में कांग्रेस में अंदरूनी कलह की खबरें सामने आ रही है। इस पर बीजेपी नेता कांग्रेस पर निशाना साध रहे है। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने तंज कसते हुए कहा कांग्रेस में अंदरूनी कलह हर रोज एक नया स्वरूप लेकर सामने आ रही है। हमने देखा कि एक तस्वीर भी साझा की गई है, जिसमें सभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं लेकिन राजा वरिंग नहीं हैं। पहले 'तिवारी बनाम पंजाब कांग्रेस' थी, 'चन्नी बनाम पंजाब कांग्रेस' फिर 'रंधावा बनाम पंजाब कांग्रेस' और अब तो सभी लोग एक साथ आकर राजा वारिंग को हटाना चाहते हैं। भाजपा नेता ने आगे कहा कांग्रेस में नेता, नीति, मिशन आदि कुछ नहीं है केवल कंफ्यूजन है। पूनावाला ने आगे कहा राहुल गांधी का नेतृत्व इतना कमजोर है कि हर जगह कांग्रेस टुकड़ों में है, हर जगह कांग्रेस पार्टी टुकड़े-टुकड़े मोड में है क्योंकि राहुल गांधी एक अपरिपक्व और असक्षम नेता हैं।
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह की खबरों पर मीडिया से कहा पंजाब में अभी जो डिसीजन हुए हैं, उसे लेकर जो खबरें आ रही हैं, वो हाईकमान के संज्ञान में है, हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही मनमुटाव खत्म हो जाएगा। सभी लोग एक साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेंगे और अगली बार पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाने की दिशा में लग जाएंगे।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने मीडिया से कहा सब ठीक है। आज हम वर्किंग कमेटी पर ध्यान दे रहे हैं—खासकर तीन वर्किंग प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी (ऑर्गनाइज़ेशन) और PCC प्रेसिडेंट पर। हमने आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए उनके साथ बैठक की। कई वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री भी भूपेश बघेल से मिलने आए, लगातार बातचीत होती रही है। भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा चल रही है।
Created On :   7 July 2026 3:29 PM IST






