अमृतसर पुलिस की बड़ी कामयाबी, व्यापारी पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस की बड़ी कामयाबी, व्यापारी पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गिरफ्तार
पंजाब की अमृतसर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यापारी पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया है।

चंडीगढ़, 6 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब की अमृतसर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यापारी पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया है।

इसी को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि एक व्यापारी पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि विदेश में बैठे गैंगस्टरों के साथ उनके संबंधों की जांच चल रही है।

उन्होंने बताया कि गैंगस्टर्स और ऑर्गेनाइज्ड क्रिमिनल्स (संगठित अपराधी) के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अमृतसर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान साजन प्रीत और जश्न प्रीत के रूप में हुई है। दोनों अपराधी पंजाब के ही रहने वाले हैं और आपस में रिश्तेदार हैं।

उन्होंने बताया कि जश्न प्रीत के खिलाफ पूर्व में भी एक कमर्शियल क्वांटिटी का मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज है, जिसमें वह 2024 में पकड़ा गया था। हालांकि, तब अपराधी माइनर था, लेकिन अपनी सजा के दौरान जुबेलाइन होम में ही जश्न प्रीत ने अन्य लोगों के साथ अपने संपर्क बनाए और उसकी बदौलत गैंगस्टर ग्रुप के साथ जुड़ा।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जब पुलिस ने साजन प्रीत को पकड़ा, तब उसने अपने घर की छत से छलांग लगा दी, जिससे उसका एंकल फ्रैक्चर हो गया और उसी समय वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। इसके बाद अपराधी को चिकित्सीय सहायता मुहैया करवाई गई।

दूसरा आरोपी जश्न प्रीत को जब पुलिस गिरफ्तार करके आ रही थी, तब रास्ते में उसने साथ में बैठे एक पुलिस का सरकारी पिस्तौल लेकर उसे मारने की कोशिश की। हालांकि, फायरिंग के बाद गोली अपराधी के ही पैर में लगी, जिससे वह भी घायल हो गया, जिसे आगे चिकित्सीय सहायता दिलवाई गई।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अब दोनों को रिमांड में लेकर मामले से जुड़ी आगे की पूछताछ की जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 July 2026 9:22 PM IST

Tags

Next Story