जम्मू-कश्मीर समाचार: वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन का बड़ा बयान, अमन खराब करने वाले बचेंगे नहीं

डिजिल डेस्क, भोपाल। जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन दरख्शां अंद्राबी का बड़ा बयान सामने आया है, उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, जो गलत करेगा, उसका नाम आएगा और गलत काम के लिए किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जम्मू-कश्मीर के अमन शांति को खराब करने की कोशिश करने वालों को हमारे देश की सुरक्षा एजेंसियां जमीन के नीचे से खोजकर निकालेंगी, किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। बोर्ड चेयरपर्सन का ये बयान बीते दिन जम्मू की स्पेशल अदालत में एनआईए की ओर से पहलगाम आतंकी के हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ दायर चार्ज शीट के बाद आया है।
यह भी पढ़े -पहलगाम का मास्टरमाइंड हाफिज सईद, जम्मू की स्पेशल कोर्ट में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, पाक से रची साजिश
NIA ने अपने आरोप पत्र में पहलगाम आतंकी हमले के मामले में पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी और LeT/TRF के चीफ और फाउंडर हाफिज सईद के खिलाफ आरोप तय किए हैं। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), 1967 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। आरोपों को NIA का कहना है कि चार्जशीट में आरोपी के विरुद्ध भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और सीमा पार से साजिश रचने से जुड़ी दंडात्मक धाराएं भी लगाई गई हैं।
आपको बता दें भारत में जम्मू -कश्मीर के अनन्तनाग जिले में 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के पास बैसरन घाटी पर एक बड़ा आतंकवादी हमला हुआ जिसमें 26 पर्यटकों की मौत हो गई, और करीब 17 से अधिक लोग घायल हो गए। आतंकियों ने पर्यटकों से धर्म पूछकर फायरिंग की।
Created On :   7 July 2026 9:19 AM IST





