Ram Mandir Donation Row: चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार किए जाने पर AAP ने सरकार पर साधा निशाना, ठीक वैसे जैसे डाकू गांव लूटने का करते थे काम

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। राम मंदिर चंदा चोरी के गंभीर लगने के बाद चंपत राय ने सोमवार (6 जुलाई) को इस्तीफा आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया गया है। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) चीफ अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने चंपत राय के इस्तीफे को नाकाफी बताया है और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''हिंदू सनातनी को इस्तीफा नहीं, कड़ी सजा चाहिए। इस्तीफा लेकर उन्हें बचाने की कोशिश मत करो।''
संजय सिंह ने चंपत राय जरिए सरकार पर साधा निशाना
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, ''पुराने जमाने में आपने सुना होगा और फिल्मों में भी देखा होगा कि जय भवानी-जय भवानी के नारे लगाकर डाकू आते थे और पूरा का पूरा गांव लूटकर ले जाते थे। डकैती डालते थे। मारते-पीटते थे। लोगों की हत्या तक करते थे। उन डकैतों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई होती थी, एनकाउंटर की कार्रवाई होती थी, उनको जेल में डाला जाता था, उनको उम्रकैद की सजा सुनाई जाती थी। कुछ को फांसी की सजा सुनाई जाती थी।"
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ''किस तरह से इन्होंने मंदिर को लूटा है. निर्माण कार्यों में 40 फीसदी कमीशन देने के बात सामने आई। जमीनों की खरीद में करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाने की बात आई. जमीन खरीद के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया. चढ़ावे में सैकड़ों करोड़ रुपये की चोरी, आभूषणों की चोरी की बात सामने आ रही है। सारे लोग आरोप लगा रहे हैं। चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे हैं, सारें जमीनों के कागजात चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे हैं कि सैकड़ों करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है, बावजूद इसके चंपत राय और अनिल मिश्रा जेल क्यों नहीं गया?'
संजय सिंह ने आगे कहा, ''मैं पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से पूछना चाहता हूं। आप कह रहे थे कि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। क्या यही कार्रवाई है। भगवान के मंदिर में चढ़ावा खाने वालों पर आप कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। ये बात देश का करोड़ों हिंदू आपसे पूछ रहा है कि इनके खिलाफ कब कार्रवाई की जाएगी।''
Created On :   7 July 2026 2:40 AM IST




