West Bengal News: TMC की बढ़ीं मुश्किलें! बैंक खाते, चुनावी फंड और चार्टर्ड फ्लाइट मामले में ED का बड़ा एक्शन

यह भी पढ़े -राम मंदिर पर ईडी और सीबीआई चुप क्यों, लोगों ने आस्था से दिया दान, पारदर्शिता जरूरी मोहिबुल्लाह नदवी
चार्टर्ड फ्लाइट कंपनी पर ईडी की जांच
ईडी ने केयरवेल एविएशन कंपनी के डायरेक्टरों के घर और दफ्तरों पर छापेमारी की। जांच में यह देखा जा रहा है कि इस कंपनी के चार्टर्ड विमान और हेलीकॉप्टर नेताओं के लिए कैसे बुक किए गए। अधिकारियों ने कंपनी से जुड़े रिकॉर्ड और दूसरे जरूरी कागज भी अपने कब्जे में लिए हैं।
बैंक खातों से शुरू हुआ पूरा विवाद
यह मामला तब सामने आया जब पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष अरूप विश्वास ने कुछ बैंक खातों पर रोक लगाने की मांग की। इसके बाद वित्तीय गड़बड़ी की शिकायत भी दर्ज हुई। इसी वजह से जांच एजेंसियों ने इन खातों की जानकारी जुटानी शुरू की और मामला आगे बढ़ता गया।
शिकायत के बाद बढ़ी जांच की रफ्तार
भाजपा के एक विधायक ने भी बैंक खातों में संदिग्ध लेन-देन की शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद कुछ खातों को फ्रीज किया गया। अब ईडी इस पूरे मामले में पैसों के लेन-देन, चार्टर्ड फ्लाइट के खर्च और दूसरे रिकॉर्ड की जांच कर रही है। एजेंसी का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
Created On :   7 July 2026 12:58 PM IST





