UP News: वाराणसी के वकील ने दिग्विजय सिंह को भेजा कानूनी नोटिस, कांग्रेस की रणनीति को लेकर उठाया सवाल

वाराणसी के वकील ने दिग्विजय सिंह को भेजा कानूनी नोटिस, कांग्रेस की रणनीति को लेकर उठाया सवाल
नोटिस में दिग्विजय सिंह की ओर से दिए 1 लाख 11 हजार रुपये का दान को वापस करने की बात कही गई है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तरप्रदेश के अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी केस में कांग्रेस के दिग्गज नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को एक वकील ने कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस को लेकर वाराणसी के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने एएनआई से कहा मैंने दिग्विजय सिंह को एक कानूनी नोटिस जारी किया है। दरअसल कांग्रेस का पूरा चरित्र यह है कि वे हिंदू धर्म को डुबा देने की रणनीति के तहत काम करती है।

उन्होंने आगे कहा कांग्रेस ने राम मंदिर के निर्माण के समय भी विभिन्न प्रकार से विरोध किया। राम मंदिर बनना शुरू हुआ तो दिग्विजय सिंह ने 1 लाख 11 हजार रुपए का दान दिया, जब उन्होंने ये दान दिया था तो उन्होंने खुद को राजा राम के वंश का बताते हुए दान दिया था। उस सारे दान के पैसे का, एक-एक रुपए का हिसाब करके सरकारी व्यवस्था के खाते में जमा कर दिया गया और उससे राम मंदिर के निर्माण का कार्य हुआ।

अधिवक्ता त्रिपाठी ने कहा अभी जो मामला सामने आया है उसमें कुछ लोगों ने प्रतिदिन के चढ़ावे से जुड़ी गणना की चोरी की है, जिनके खिलाफ हमने कठोरतम दंड की मांग की है, लेकिन पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने जो दान दिया उसे लेकर उन्होंने कहा है कि वे राम मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने जा रहे हैं, मैंने दिग्विजय सिंह को एक नोटिस दिया है कि उन्होंने जो 1 लाख 11 हजार रुपये का दान दिया है, उन्हें वो पैसे मैं वापस करने के लिए तैयार हूं।

Created On :   7 July 2026 2:32 PM IST

Tags

Next Story