उपचुनाव 2026: भाजपा का अपराजय दुर्ग बांकीपुर, उपचुनाव में उम्मीदवार कौन ?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बिहार में पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर सत्तारूढ़ एनडीए गुट के उम्मीदवार को लेकर तरह तरह की बातें विपक्ष की ओर से की जा रही है। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि जल्द ही बांकीपुर विधानसभा में भाजपा का उम्मीदवार होगा। नितिन नबीन को बांकीपुर की जनता ने विधायक बनाया और पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया, जो हमारे लिए गौरव की बात है। बांकीपुर की जनता फिर से नितिन का सम्मान करेगी।
यह भी पढ़े -बांकीपुर में एनडीए बड़े मार्जिन से चुनाव जीतने वाली है, बिहार में पैसे की कोई दिक्कत नहीं संजय झा
गिरिराज सिंह ने जनसुराज पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ने पर मीडिया से बात करते हुए निशाना साधा, उन्होंने आगे कहा प्रशांत किशोर तो पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। उनका चेहरा बेनकाब हो चुका है।
सत्तारूढ़ एनडीए सरकार में शामिल JDU के नेता राजीव रंजन ने जनसुराज पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ने पर एएनआई से कहा, बांकीपुर से चुनाव लड़ने का प्रशांत किशोर का यह निर्णय, उनके राजनीतिक करियर की सबसे बड़ी भूल साबित होगी। उनके सामने जमानत बचाना भी एक बड़ी चुनौती होगी।
यह भी पढ़े -बांकीपुर उपचुनाव प्रशांत किशोर के समर्थन में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका
बांकीपुर क्षेत्र भाजपा के लिए एक 'अपराजय दुर्ग' रहा है, लगातार भाजपा ने यहां जीत दर्ज की है और बड़े अंतर से विपक्ष की पराजय भी होती रही है। कोई मुकाबला नहीं है और जहां तक कांग्रेस का सवाल है, आधिकारिक तौर पर कांग्रेस ने अपना पक्ष जाहिर नहीं किया है, दरअसल कांग्रेस का वजूद ही नहीं है, तस्वीर बिल्कुल साफ है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी की जीत को सुनिश्चित करते हुए कहा यहां 1 लाख के ज्यादा के अंतर से बीजेपी उम्मीदवार की जीत होगी।
Created On :   7 July 2026 3:06 PM IST







