Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव से पहले विजय चौधरी का विपक्ष पर निशाना, बोले- 'कोई भी लड़े चुनाव'

बांकीपुर उपचुनाव से पहले विजय चौधरी का विपक्ष पर निशाना, बोले- कोई भी लड़े चुनाव
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर उम्मीदवार के तौर पर उतरने वाले हैं, जिसको लेकर विजय चौधरी ने कहा है कि उम्मीदवार तो कोई भी हो सकता है। रोक तो है नहीं, ये तो सामान्य बात है।

डिजिटल डेस्क, पटना। पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। इस सीट पर सभी दल अपनी तैयारी में लगे हुए हैं। पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार बयानबाजियों का सिलसिला भी लगातार देखने को मिल रहा है। अभी एनडीए ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। दूसरी तरफ आरजेडी ने रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा है, जबकि जन सुराज की तरफ से प्रशांत किशोर चुनाव लड़ रहे हैं। इसी बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने चुनाव को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि चुनाव में कोई भी उम्मीदवार बन सकता है, लेकिन उनकी पार्टी को अपनी जीत पर पूरा भरोसा है।

उम्मीदवार बनने पर क्या बोले विजय कुमार चौधरी?

विजय कुमार चौधरी ने कहा कि चुनाव लड़ना सभी का अधिकार है। कोई भी व्यक्ति उम्मीदवार बन सकता है। इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव हो रहा है, इसलिए अलग-अलग दल अपने उम्मीदवार उतारेंगे। यह चुनाव की सामान्य प्रक्रिया है। चुनाव में कोई भी दावेदारी करे या कोई किसी का समर्थन करे, इससे फर्क नहीं पड़ेगा। उनके अनुसार आखिर में जीत एनडीए के उम्मीदवार की ही होगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने गठबंधन की ताकत पर पूरा भरोसा है।

अशोक चौधरी की मुलाकात पर क्या कहा?

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी हाल ही में भोजपुर में भरत तिवारी के परिवार से मिलने गए थे। इस पर उठे सवालों के जवाब में विजय कुमार चौधरी ने कहा कि किसी मंत्री का किसी परिवार से मिलना सामान्य बात है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Created On :   7 July 2026 5:56 PM IST

Tags

Next Story