Bengal Politics: TMC टूट के बीच महुआ मोइत्रा ने भाजपा में शामिल होने की खबरों को किया खारिज, कहा- टिकाऊ हूं बिकाऊं नहीं

TMC टूट के बीच महुआ मोइत्रा ने भाजपा में शामिल होने की खबरों को किया खारिज, कहा- टिकाऊ हूं बिकाऊं नहीं

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी दो गुटों में बंट गई। यह टूट राज्य से लेकर केंद्रीय स्तर तक देखा गया। टीएमसी के कई विधायकों ने पार्टी का साथ छोड़कर अलग हो गए। वहीं, कई नेता टीएमसी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इसी बीच पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा के भी अलग होने की खबरे सामने आ रही हैं जिस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।

नेताओं के पार्टी छोड़ने पर मोइत्रा ने क्या कहा?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) से विधायकों और सांसदों के पार्टी छोड़ने पर मोइत्रा ने कहा इसे तृणमूल कांग्रेस में टूट कहा जा सकता है, न की यह पार्टी का पतन है। टीएमसी वही पार्टी है, जिसे एक महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में बंगाल की 2.6 करोड़ जनता ने वोट दिया था। हमें बंगाल की जनता से चुनाव में 41 प्रतिशत का समर्थन प्राप्त हुआ था। आप इसे ऐसे देखें कि यह डेनमार्क की आधी आबादी के बराबर है।

उन्होंने कहा, ‘अब सवाल है कि तब से (चुनाव के बाद से) कितने लोगो ने पार्टी से खुद को अलग कर लिया, तो उनमें 20 सांसद, 65 विधायक के अलावा मान लीजिए 10 मेयर और कुछ 100 अन्य लोग शामिल हैं। यानी कि कुल मिलाकर करीब 200-250 लोगों ने पार्टी से इस्तीफा देकर खुद को अलग कर लिया है।

सिर काट दो पर भाजपा में नहीं जाउंगी- महुआ मोइत्रा

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने आगे कहा, ‘टीएमसी छोड़ने वालों ने या तो पैसों की लालच में भाजपा जोइन की है, या तो डंडे के डर से, लेकिन वो मुझे कितने भी रुपये देकर खरीद नहीं सकते हैं। आप या तो टिकाऊ हो सकते हैं, या तो बिकाऊं। आप मेरा सिर काट दें, मैं बलिदान दे दूंगी, लेकिन मैं भाजपा को जोइन नहीं करूंगी।’

Created On :   8 July 2026 9:33 PM IST

Tags

Next Story