West Bengal News: ममता की रैली में आपस में भिड़े TMC-BJP समर्थक, पुलिस के लाड़ीचार्ज करने पर पार्टी चीफ ने सरकार पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार (8 जुलाई) को राजधानी कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में एक विरोध मार्च निकाला था। इस मार्च एक 11 साल की बच्ची के साथ रेप हत्या किए जाने पर निकाला गया था। इस विरोध मार्च के बीच टीएमसी और भाजपा के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। कोलकाता पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठी चलाई। पुलिस के द्वारा की गई इस कार्रवाई पर TMC चीफ ममता बनर्जी ने प्रशासन और राज्य की सरकार पर जमकर हमला बोला है।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र में पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया होगी हाईटेक, मुंबई में शुरू होगी वर्चुअल ऑटोप्सी सुविधा सीएम फडणवीस
पुलिस और भाजपा पर ममता ने साधा निशाना
ममता बनर्जी ने कहा हमें रैली के लिए कोर्ट से इजाजत लेनी पड़ती है। हमने कोर्ट की मंजूरी के बाद रैली की, फिर भी आपने देखा कि लोगों पर कैसे हमले हुए। जो लोग राम के नाम पर पैसे लूटते हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। राम का नाम बदनाम न करें। हाई कोर्ट ने हमें इजाजत दी थी। मैं इसके लिए पुलिस और प्रशासन को जिम्मेदार मानती हूं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को नहीं।
उन्होंने पुलिस पर हमला बोलते हुए कहा, ‘अगर आप चाहते, तो रैली शांतिपूर्ण ढंग से हो सकती थी, लेकिन आपने भाजपा कार्यकर्ताओं को गुंडागर्दी करने दी। यहां कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। यह उत्तर प्रदेश के हालात से भी बदतर है।’
यह भी पढ़े -बारुईपुर एनकाउंटर पर सियासत तेज, विपक्ष ने भाजपा सरकार पर 'यूपी मॉडल' अपनाने का लगाया आरोप
उन्होंने पुलिस के सामने सवाल उठाते हुए कहा, ‘पुलिस ने रैली के लिए हाई कोर्ट की मंजूरी का उल्लंघन कैसे किया? यह कोर्ट की अवमानना है। वे लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रहे हैं। वे बस हमारे कार्यकर्ताओं पर हमले करते हैं, मैं भाजपा की निंदा करती हूं।’
Created On :   8 July 2026 11:53 PM IST












