Bihar news: एक बार फिर बढ़ा लालू के परिवार का झगड़ा, रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव पर बोला तीखा हमला

एक बार फिर बढ़ा लालू के परिवार का झगड़ा, रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव पर बोला तीखा हमला

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के घर का झगड़ा एक बार फिर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने सारण के प्रवक्ता हरेलाल यादव को पार्टी से हटाए जाने पर विरोध किया। उन्होंने इस फैसले को गलत बताया है। रोहिणी ने संजय पर निशाना साधते हुए उन पर कार्रवाई करने की चुनौती दी है।

अपने एक्स पोस्ट में रोहिणी ने कहा, संजय यादव या उसके ही जैसे लोगों पर सवाल उठाने वालों पर ही अगर कार्रवाई करनी है तो सबसे पहले मुझ पर कार्रवाई करने की हिम्मत जुटाएं मैं आज भी पार्टी में हूं और पार्टी को संजय यादव , रमीज, सुनील सिंह जैसे लोगों के चुंगल से छुड़ाने के लिए लगातार अपनी आवाज उठा रही हूं, आगे भी उठाती रहूंगी , मैं लालू जी की बेटी हूं कभी गलत के सामने घुटने नहीं टेकूंगी और मेरा साथ देने वाले लोग भी किसी निष्कासन की कार्रवाई की परवाह किए बिना मेरे साथ मजबूती से खड़े ही रहेंगे।

बता दें, संजय यादव को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का करीबी माना जाता है और अभी वो पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। रोहिणी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "सारण का पूरा जिला संगठन वैसे लोगों के कब्जे में है जो कहने को तो पार्टी में हैं , मगर रियल में पार्टी के विरोधियों के इशारे पर काम करते हैं। चुनाव में पार्टी विरोधी के लिए काम करते हैं। सारण का हर एक विधायक, हर पार्टी पदाधिकारी पूरी तरह से निष्क्रिय है और जो लोग पार्टी की भलाई के लिए जनता के बीच जाते हैं, पार्टी से जुड़े लोगों-कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सुख-दुःख को साझा करते हैं , उनको ही ये निष्क्रिय एवं साजिश करने वाले लोग टारगेट करते हैं।"

Created On :   9 July 2026 1:52 AM IST

Tags

Next Story