Congress Attacks Modi Goverment: VB-G RAM G योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच मचा घमासान, जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

VB-G RAM G योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच मचा घमासान, जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी मनरेगा योजना का नाम बदलकर विकसित भारत- जी राम जी राम जी करने पर घमासान मचा हुआ है। जहां एक तरफ भाजपा सरकार इस योजना के फायदे बता रही है वहीं, दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियां नई योजना को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोल रही हैं। इसी बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बार फिर वीबी-जी राम जी योजना पर सवाल उठाए हैं।

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिजनस स्टेंडर्ड में प्रकाशित एक अर्थशास्त्री के लेख का हवाला देते हुए लिखा कि भारत के बेहतरीन अर्थशास्त्रियों में से एक और J&K के पूर्व वित्त मंत्री, हसीब द्राबू ने VB G RAM G की असलियत बताने वाला एक बहुत ही सटीक लेख लिखा है। इस योजना को क्रांतिकारी MGNREGA की जगह जबरदस्ती लागू किया गया है।

असल में, VB G RAM G 'रोज़गार के अधिकार की चोरी' है। यह काम करने के उस संवैधानिक अधिकार की जगह लेती है जिसने ग्राम पंचायतों को मज़बूत बनाया था, और इसकी जगह एक ऐसी बहुत ज़्यादा सेंट्रलाइज़्ड (केंद्रीकृत) योजना लाती है जो राज्य सरकारों पर बहुत ज़्यादा वित्तीय बोझ डालती है। यह टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल काम आसान बनाने के लिए नहीं, बल्कि लोगों को बाहर रखने के लिए करती है। यह MGNREGA की तरह पूरे साल चलने वाली योजना भी नहीं है।

Created On :   9 July 2026 1:25 AM IST

Tags

Next Story