Barai Rape Case Encounter: TMC सांसद के एक पोस्ट पर भाजपा नेता ने साधा निशाना, उनकी सरकार की पहचान जंगल राज

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। बंगाल की राजधानी कोलकाता के बारुईपुर में एक 12 साल की बच्ची से आरोप करने वाले आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। आरोपी के मारे जाने पर जमकर सियासत हो रही है। इसी बीच टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा रेप-मर्डर केस का आरोपी प्रभाष मंडल एनकाउंटर में मारा गया! पश्चिम बंगाल पुलिस यह क्या हो रहा है? बंगाल के लोगों, नए बंगाल - उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें। बंगाल में बीजेपी की कोई सरकार नहीं है, यह जंगल राज है। उनके द्वारा दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनिर्बान गांगुली ने उन पर निशाना साधा है।
यह भी पढ़े -बिहार में पुल ढहने की घटनाओं पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज, कहा - 'बधाई हो! बिहार में नौ दिन में मात्र पांच पुल ही गिरे हैं'
भाजपा नेता अनिर्बान गांगुली ने कहा महुआ मोइत्रा विधानसभा चुनाव में मिली हार से वो सदमें में चली गई हैं। मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि उनके कार्यकाल के दौरान पार्क स्ट्रीट से लेकर संदेशखाली तक ऐसी कई घटनाएं हुईं। इन घटनाओं पर महुआ मोइत्रा ने कभी मुंह नहीं खोला और हमेशा चुप्पी साधे रखी। इन घटनाओं में सत्ताधारी टीएमसी के नेता शामिल थे और उनके नेताओं ने इन घटनाओं को सही ठहराया था। यहां तक कि तत्कालीन मुख्यमंत्री ने पीड़ित पर ही आरोप लगा दिया था। जंगल राज, इमरजेंसी और फासीवादी पुलिस स्टेट तृणमूल कांग्रेस की पहचान रही है।
15 साल का खराब रिकॉर्ड सबके सामने
अनिर्बान ने आगे कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उनका 15 साल का खराब रिकॉर्ड सबके सामने है। मेरा कहना है कि जब जांच चल रही हो तो कोई बयान नहीं दिया जाना चाहिए। क्योंकि उस जगह से TMC नेताओं के कारनामे सामने आएंगे। अगर कोई गलत बयान देता है तो कानून अपना काम करेगा। क्योंकि उन्हें कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने या भड़काने वालों के तौर पर देखा जाएगा।
Created On :   8 July 2026 10:36 PM IST










