समीक्षा बैठक: गडकरी ने की एनएचएलएमएल परियोजना की प्रगति की समीक्षा, परियोजना को समय पर पूरा करने का दिया निर्देश

गडकरी ने की एनएचएलएमएल परियोजना की प्रगति की समीक्षा, परियोजना को समय पर पूरा करने का दिया निर्देश
  • राजमार्ग लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) की समीक्षा बैठक
  • विकसित की जा रही सुविधाओं के प्रगति की जानकारी ली और कई आवश्यक निर्देश भी दिए

New Delhi News. केंद्र सरकार देशभर में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, रोपवे, इंटर मॉडल स्टेशन और सड़क मार्ग के किनारे ज्यादा-से-ज्यादा सुविधाओं के विकास पर जोर दे रही है। इस क्रम में सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यहां राष्ट्रीय राजमार्ग लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों से सड़क किनारे विकसित की जा रही सुविधाओं के प्रगति की जानकारी ली और कई आवश्यक निर्देश भी दिए।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी एनएचएलएमएल राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा सुगम बनाने और सुविधाएं बढ़ाने के काम में लगी है। बैठक में गडकरी ने भविष्य अनुरूप एकीकृत परिवहन प्रणाली निर्मित करने की इन परिवर्तनकारी पहल के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं बहुआयामी संपर्क मजबूत बनाएंगी, नए आर्थिक अवसर खोलेंगी, संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगी और भारत की समग्र प्रचालन प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाएंगी।

केंद्रीय मंत्री ने परियोजना कार्यान्वयन में बाधक बन रही चुनौतियों का मूल्यांकन किया और सभी पक्षधारकं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान निकालने और परियोजना को पूरा करने में तेजी लाने का निर्देश दिया। गडकरी ने कहा कि इन परियोजनाओं के समय पर पूरा होने से प्रचालन दक्षता में सुधार होगा, परिवहन लागत कम होगी और यात्रियों को विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा और सुविधाएं मिलेंगी।

Created On :   6 July 2026 9:41 PM IST

Tags

Next Story