- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- घुमड़ते रहे मेघ, पर बरसे नहीं,...
मौसम: घुमड़ते रहे मेघ, पर बरसे नहीं, सामान्य से 3 फीसदी कम बारिश, मुंबई में बारिश से उड़ानों पर असर

Nagpur News. रविवार को कहीं कहीं हल्की बूंदा बांदी महसूस हुई। शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे, लेकिन बरसे नहीं। हालांकि तापमान सामान्य से कम बना रहा। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन तक बादल छाए रहेंगे और तापमान औसत से कम बना रहेगा। शनिवार को शहर में कई जगह हल्की बारिश होती रही। 9.1 मिमी बारिश दर्ज हुई। 1 जून से 4 जुलाई तक 205 मिमी बारिश दर्ज हुई। सामान्य से 3 फीसदी कम बारिश हुई। रविवार को मेघ गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई थी।
मुंबई में बारिश से उड़ानों पर असर
मुंबई में खराब मौसम और लो विजिबिलिटी की वजह से उड़ानों का समय बिगड़ गया है। शनिवार को नागपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स निर्धारित समय से आधा घंटा विलंब से उड़ीं। मुंबई पहुंचने के बाद भी लैंडिंग से पहले चक्कर लगाने पड़े। इंडिगो ने जारी ट्रैवल एडवाइजरी में कहा है कि मौसम की वजह से उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। यात्री फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें।
Created On :   5 July 2026 7:05 PM IST













