Nagpur News: नियमित वैक्सीनेशन प्राथमिकता से पूरा करने प्रशासन का जोर

सर्वेक्षण और स्वास्थ्य सेवा गुणवत्ता से अभियान संचालन का निर्देश

Nagpur News महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग से नियमित वैक्सीनेशन अभियान और विविध रोग सर्वेक्षण समेत सार्वजनिक स्वास्थ्य गुणवत्ता को लेकर राष्ट्रीय नागरी स्वास्थ्य अभियान की कार्यकारी समिति की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक सेलोकर ने की। बैठक में विविध राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम की गति और प्रगति को लेकर सविस्तर चर्चा की गई।

ई सुश्रृत प्रणाली में विशेष ध्यान दे : बैठक में राष्ट्रीय पल्स पोलिओ वैक्सीनेशन अभियान में अब तक 93 फीसदी पोलिओ बूथ पर कामों को पूरा करने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही साल भर लाभार्थियों तक पहुंच कर वैक्सीनेशन को पूरा करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही एचपीवी वैक्सीनेशन में 18 साल तक की किशोरियों को वैक्सीनेशन करने और जनजागृती करने को लेकर दिशानिर्देश भी दिया गया। जोनल अधिकारियों के साथ ही प्रभारी अधिकारियों ने नियमित वैक्सीनेशन को पूरा करने के लिए प्रत्यक्ष निरीक्षण करने ओरआरएस पैकेट वितरण करने का भी निर्देश दिया। राष्ट्रीय नागरी स्वास्थ्य अभियान अंतर्गत कार्यरत आशा स्वयंसेविकाओं को नियमित रूप से घर तक भेट देकर परिवार का सर्वेक्षण पूर्ण कर ई-सुश्रुत प्रणाली में पंजीयन करने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में अतिरिक्त स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र बहिरवार ने सभी जोनल स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारियों को नियमित रूप से समीक्षा लेने और निरीक्षण करने का निर्देश दिया, ताकि प्रभावी समन्वय और योजनाबद्ध रूप से वैक्सीनेशन, रोग सर्वेक्षण और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा को अधिक सक्षम बनाया जा सके। नागरिकांे को गुणवत्तापूर्ण, और प्रभावी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी को स्वीकार करने का आवाहन भी किया।

बैठक में संक्रमण रोग अधिकारी डॉ.गोवर्धन नवखरे, क्षयरोग अधिकारी डॉ. शिल्पा जिचकार, मलेरिया व फायलेरिया अधिकारी डॉ. मोनिका चारमोडे, पोलियो नोडल अधिकारी डॉ. मेघा जैतवार,एनयूएचएम के शहर कार्यक्रम व्यवस्थापक डॉ. अश्विनी निकम, जोनल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ख्वाजा मोईनुद्दीन, डॉ. सुनील कांबले, डॉ. विजयकुमार तिवारी, समेत अन्य उपस्थित थे।


Created On :   4 July 2026 6:55 PM IST

Tags

Next Story