- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- देर से ही सही, उद्धव को राम याद आए,...
Nagpur News: देर से ही सही, उद्धव को राम याद आए, चंद्रशेखर बावनकुले का तंज

Nagpur News राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि रामरक्षा पाठ आंदोलन को लेकर उनकी भूमिका केवल राजनीतिक लाभ पाने का प्रयास है। उन्होंने दावा किया कि हिंदुत्व के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे की विश्वसनीयता पहले ही सवालों के घेरे में रही है। शनिवार को नागपुर विमानतल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बावनकुले ने कहा कि लंबे समय बाद किसी ने उद्धव ठाकरे को अच्छी सलाह दी है, लेकिन केवल रामरक्षा पाठ या भगवान श्रीराम का नाम लेने से जनता उनके बदले हुए रुख को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने वह दौर भी देखा है, जब अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लोकार्पण के समय पूरा राज्य यह देख रहा था कि उद्धव ठाकरे अयोध्या जाएंगे या नहीं। बावनकुले के अनुसार, कांग्रेस के साथ गठबंधन और वोट बैंक की राजनीति के कारण उन्होंने हिंदुत्व की मूल विचारधारा से दूरी बना ली थी।
हनुमान चालीसा विवाद : बावनकुले ने पूर्व सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा द्वारा किए गए हनुमान चालीसा पाठ विवाद का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उस समय उद्धव ठाकरे सरकार का रुख सभी ने देखा था। ऐसे में आज रामरक्षा पाठ के माध्यम से हिंदुत्व की बात करना राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित प्रतीत होता है। राजस्व मंत्री ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे ने हमेशा राजनीतिक लाभ को प्राथमिकता दी है और कभी भी उससे ऊपर उठकर कोई स्पष्ट वैचारिक भूमिका नहीं निभाई।
यह भी पढ़े -प्रेम संबंध टूटने से नाराज युवक ने प्रेमिका और उसकी मां से की मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिंदुत्व समर्थक कार्यकर्ताओं का एक वर्ग उद्धव ठाकरे से दूर हो गया है, इसलिए उन्हें फिर से अपने पक्ष में करने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। बावनकुले ने आगे कहा कि यह प्रयोग अधिक समय तक सफल नहीं होगा। उनका दावा है कि कांग्रेस की विचारधारा के साथ किया गया राजनीतिक समझौता अंततः उद्धव ठाकरे को उसी रास्ते पर वापस ले जाएगा। भाजपा के लिए हिंदुत्व आस्था और सिद्धांत का विषय है, जबकि उद्धव ठाकरे की वर्तमान भूमिका राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार बदली हुई दिखाई देती है। जनता इस अंतर को अच्छी तरह समझती है और इसलिए केवल राजनीतिक सुविधा के लिए बदले गए रुख को समर्थन नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़े -आरएसएस ने तोड़ी चुप्पी - होसबोले बोले, दोषियों को मिले सख्त सजा, अब चंपत और अन्य की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Created On :   4 July 2026 6:41 PM IST












