दिल्ली रिज इकोसिस्टम के संरक्षण और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण की पहल, राजधानी के फेफड़े में बदल देगी यह मुहिम

दिल्ली रिज इकोसिस्टम के संरक्षण और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण की पहल, राजधानी के फेफड़े में बदल देगी यह मुहिम
  • मुख्यमंत्री को पत्र लिख इस पहल का किया स्वागत
  • दिल्ली रिज इकोसिस्टम के संरक्षण और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण की पहल

New Delhi News. दिल्ली सरकार ने दिल्ली रिज इकोसिस्टम के संरक्षण और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण के माध्यम से ग्रीन कवर का विस्तार करने की पहल की है। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर उनके इस पहल का स्वागत किया है। जाधव ने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और सतत शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लिखे पत्र में जाधव ने विशेष रूप से विलायती कीकर और बबूल जैसी आक्रामक प्रजातियों को पीपल, बरगद, नीम, अर्जुन और जामुन सहित स्वदेशी प्रजातियों से बदलने के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव का सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल रिज को “दिल्ली के फेफड़े” में बदल देगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और हरित शहरी वातावरण का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की पारिस्थितिक सुरक्षा को मजबूत करने और शहरी वायु गुणवत्ता में सुधार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

जाधव ने पत्र में सार्वजनिक स्वास्थ्य और पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों के साथ पर्यावरण संरक्षण को एकीकृत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने दिल्ली सरकार को अश्वगंधा, गिलोय, तुलसी, ब्राह्मी, शतावरी, आंवला, अर्जुन, अशोक, नीम, बेल और जामुन जैसे औषधीय पौधों के रोपण की सलाह दी।

Created On :   10 July 2026 5:42 PM IST

Tags

Next Story