शिवसेना उद्धव ने कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का किया समर्थन, लोकसभा में सीजेपी के मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे

शिवसेना उद्धव ने कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का किया समर्थन, लोकसभा में सीजेपी के मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे
  • अरविंद सावंत ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की
  • जंतर-मंतर पहुंचे शिवसेना (उद्धव) के वरिष्ठ सांसद अरविंद सावंत

New Delhi News. शिवसेना (उद्धव) ने गुरुवार को जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। जंतर-मंतर पहुंचे शिवसेना (उद्धव) के वरिष्ठ सांसद अरविंद सावंत इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। सावंत ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को पेपर लीक मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवसेना (उद्धव) इस जायज संघर्ष में सीजेपी के साथ मजबूती से खड़ी है। सावंत ने सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके, सोनम वांगचुक और सभी आंदोलनकारियों को भरोसा दिलाया है कि वह लोकसभा में इस मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे।

सावंत ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि शिवसेना (उद्धव) प्रमुख उद्धव ठाकरे की ओर से उन्होंने नीट-यूजी पेपर लीक घोटाले के खिलाफ सीजेपी के देशव्यापी छात्र आंदोलन में शामिल होकर अपना समर्थन दिया। इस दौरान अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे मशहूर पर्यावरणविद और शिक्षा विशेषज्ञ सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनकी सेहत की जानकारी भी ली। शिवसेना (उद्धव) सांसद ने आंदोलनकारी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देश भर के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, उन्हें इस घोटाले की नैतिक जिम्मेदारी तुरंत लेनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए।

Created On :   9 July 2026 7:05 PM IST

Tags

Next Story