Sanjay Raut On Sharad Pawar: शरद पवार बदलेंगे पार्टी? शिंदे से हुई मुलाकात के बाद संजय राउत ने दिया तीखा बयान, कहा- 'गद्दारी का मतलब गद्दारी'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में फिर से हलचल देखने को मिल रही है। शरद पवार को लेकर संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि शरद पवार वरिष्ठ और सम्मानित नेता हैं लेकिन एकनाथ शिंदे के ऑफिस में पार्टी बैठक करना बिल्कुल ठीक नहीं था। जिन लोगों ने सरकार गिराई और गद्दारी की है, उनको इस तरह से राजनीतिक प्रतिष्ठा देना सही नहीं है। उन्होंने ये भी कहा है कि अगर शिवसेना की स्थिति ऐसी होती तो वे कभी भी 'गद्दारों' के ऑफिस में पार्टी की बैठक बिल्कुल नहीं करती। इसके बाद उन्होंने शरद पवार के एनडीए में शामिल होने पर भी प्रतिक्रिया दी है।
क्यों हुई थी एकनाथ शिंदे और शरद पवार की मुलाकात?
शरद पवार ने विधान भवन परिसर में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की है। शरद पवार महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर राज्य सरकार की तरफ से गठित उच्चस्तरीय समिति के सदस्य के रूप में उसकी बैठक में शामिल होने के लिए विधानमंडल परिसर पहुंचे थे। इसके बाद डिप्टी सीएम के कार्यालय का कहना है कि शरद पवार ने एक मीटिंग के तहत एकनाथ शिंदे से उनके रूम में मुलाकात की है।
यह भी पढ़े -भारत में दुनिया की आधी जीसीसी मौजूद, एंटरप्राइस एआई टैलेंट के दूसरे सबसे बड़े हब के रूप में रहा उभर सीईए
क्या बोले संजय राउत?
शरद पवार को लेकर संजय राउत ने कहा है कि वे निश्चित तौर पर सम्मानित हैं। लेकिन जिन लोगों ने उनकी सरकार गिराई थी, उनके ऑफिस में ही बैठक करना सही नहीं है। ये बड़े नेता की विश्वसनीयता को कम करता है। शरद पवार का हम सम्मान करते हैं, लेकिन जिन एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र की राजनीति में भ्रष्टाचार और गद्दारी की शुरुआत की, उनके कार्यालय में ही बैठना सही नहीं है।
यह भी पढ़े -अखिलेश की अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात पर मनोज पांडेय बोले-मां सीता का अपहरण करने रावण साधु वेश में आया था
एनडीए में नहीं होंगे शामिल
इसके बाद उन्होंने कहा है कि हम गद्दारों के ऑफिस में जाकर अपने दल की बैठक नहीं करेंगे। हमारे लिए गद्दारी, गद्दारी ही है। अगर किसी को ऐसा करना सही लगता है तो वो करे लेकिन हमें ये स्वीकार नहीं है। साथ ही संजय राउत ने ये भी कहा है कि शरद पवार एनडीए में शामिल बिल्कुल नहीं होंगे।
Created On :   9 July 2026 4:59 PM IST












