New Delhi News: हर बूथ पर 10 डिजिटल प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार करेगी भाजपा, 1 करोड़ कैडर बनाने का लक्ष्य

New Delhi News डिजिटल युग में संगठन को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देशव्यापी डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (DLP) शुरू किया है। पार्टी का लक्ष्य एक करोड़ डिजिटल प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार करना है। इसके तहत देश के हर बूथ पर कम से कम 10 प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे।
यह भी पढ़े -रोहिणी में पौधरोपण अभियान के दौरान विजेंद्र गुप्ता बोले, पौधे लगाने से ज्यादा जरूरी उनकी देखभाल
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बताया कि यह अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का हिस्सा है। पार्टी के ऐप आधारित लर्निंग प्लेटफॉर्म के जरिए अब तक 11 लाख से अधिक कार्यकर्ता डिजिटल प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।
किन विषयों का मिलेगा प्रशिक्षण?
डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के तहत कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग , डिजिटल कम्युनिकेशन, ऑनलाइन संवाद, , संगठनात्मक गतिविधियों का डिजिटल प्रबंधन , भाजपा की विचारधारा और संगठनात्मक कार्यप्रणाली , आधुनिक जनसंपर्क तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
हर बूथ तक पहुंचेगा अभियान
भाजपा का कहना है कि अगले चरण में देश के प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि संगठन जमीनी स्तर तक तकनीकी रूप से मजबूत हो सके। पार्टी के अनुसार, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में यह अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।
क्या है मकसद?
पार्टी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य केवल डिजिटल स्किल बढ़ाना नहीं है, बल्कि कार्यकर्ताओं को आधुनिक संचार माध्यमों के जरिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं एवं उपलब्धियों को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए तैयार करना भी है।
यह भी पढ़े -नई दिल्ली लाइब्रेरी के उद्घाटन समारोह में अमित शाह बोले, दिनकर को पढ़े बिना भारत को पूरी तरह नहीं समझ सकते
Created On :   11 July 2026 7:30 PM IST










