- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- कांग्रेस ने कहा - ई-केवाईसी के नाम...
वादाखिलाफी: कांग्रेस ने कहा - ई-केवाईसी के नाम पर 62 लाख महिलाओं को बाहर कर रही सरकार, उम्र का हवाला देकर योजना से निकाला

New Delhi News. कांग्रेस ने महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार पर राज्य की महिलाओं के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। विपक्षी दल ने कहा है कि चुनाव के समय महाराष्ट्र की माताओं-बहनों से झूठ बोलकर उनका वोट तो ले लिया, अब मजदूरी करने वाली 62 लाख महिलाओं को ई-केवाईसी के जाल में उलझाकर उनको ‘लाडकी बहिन योजना’ से बाहर किया जा रहा है। कांग्रेस ने राज्य सरकार से मांग की है कि वह जल्द 62 लाख महिलाओं की ई-केवाईसी कराकर उनका हक लौटाएं।
यह भी पढ़े -नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में देवदूत बनी बॉम्बे हॉस्पिटल की स्टाफ नर्स, महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई
कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटील ने मंगलवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता-सम्मेलन में कहा कि ये साफतौर पर महाराष्ट्र की माताओं-बहनों के साथ धोखा है। ई-केवाईसी के नाम पर महिलाओं को बाहर करने के लिए अलावा 1 लाख 80 हजार महिलाओं को उम्र का हवाला देकर योजना से निकाल दिया गया। उन्होंने उन्होंने राम मंदिर चंदा चोरी मामले की ओर इशारा करते हुए कहा कि देश की जनता को पता चला गया कि जिन्होंने भगवान को धोखा दिया, उन्होंने ही माताओं-बहनों को भी धोखा दिया है।
पाटील ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने 'लाडली बहना योजना' के तहत महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए देने का वादा किया। सरकार ने यह भी कहा कि चुनाव के बाद हर महीने 2,100 रुपए दिए जाएंगे, लेकिन चुनाव खत्म होते ही तमाम कारण बताते हुए लाखों महिलाओं के नाम योजना से हटा दिए गए। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म, रिश्ता खत्म- यही भाजपा का काम है।
Created On :   14 July 2026 6:18 PM IST









