- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भारत की सबसे ताकतवर 100 महिलाओं की...
Mumbai News: भारत की सबसे ताकतवर 100 महिलाओं की लिस्ट जारी, नीता अंबानी रहीं नंबर-1, AI से लेकर महिला सशक्तिकरण तक छिड़ी बड़ी चर्चा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अगर आप जानना चाहते हैं कि आज भारत के बिजनेस और कॉरपोरेट जगत की सबसे प्रभावशाली महिलाएं कौन हैं और देश के भविष्य को लेकर उनकी सोच क्या है, तो Fortune India का Most Powerful Women (MPW) 2026 कार्यक्रम इसकी एक शानदार झलक देता है। मुंबई के फोर सीजन्स होटल में आयोजित इस खास आयोजन में बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, पब्लिक पॉलिसी और स्टार्टअप की दिग्गज महिला लीडर्स एक ही मंच पर नजर आईं। इसी दौरान देश की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची भी जारी की गई। कार्यक्रम में AI, नेतृत्व, महिला सशक्तिकरण और विकसित भारत जैसे कई बड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई।
100 महिलाओं को मिला खास सम्मान
कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण Fortune India Most Powerful Women 2026 लिस्ट का ऐलान रहा। इस सूची में उन 100 महिलाओं को जगह मिली है, जिन्होंने अपने फैसलों, नेतृत्व और काम के दम पर बिजनेस और समाज में अलग पहचान बनाई है। Fortune India हर साल इस सूची के जरिए उन महिलाओं को सम्मानित करता है, जो अपने-अपने क्षेत्र में बदलाव की नई कहानी लिख रही हैं।
नंबर-1 पर रहीं नीता अंबानी, दिया खास संदेश
इस साल रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को सूची में पहला स्थान मिला। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नेतृत्व का मतलब सिर्फ बड़ी उपलब्धियां हासिल करना नहीं है। असली नेतृत्व वह है, जो लोगों के लिए अवसर बनाए, सभी को साथ लेकर चले और करुणा के साथ फैसले ले। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत का भविष्य मजबूत बनाना है, तो सबसे पहले लड़कियों की शिक्षा और उनके विकास में निवेश करना होगा।
AI बदलेगा दुनिया, लेकिन इंसानी सोच रहेगी सबसे बड़ी ताकत
कार्यक्रम में मौजूद उद्योग जगत के नेताओं ने माना कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नई तकनीक और बदलती वैश्विक परिस्थितियां कारोबार की तस्वीर तेजी से बदल रही हैं। लेकिन उन्होंने यह भी साफ किया कि अच्छी लीडरशिप की पहचान आज भी जिज्ञासा, धैर्य, सही फैसले लेने की क्षमता और ग्राहकों को समझने से ही होगी।
Created On :   11 July 2026 8:02 PM IST







