ठाणे में घर का हिस्सा गिरा, 12 साल के लड़के की मौत, मां और भाई घायल

ठाणे में घर का हिस्सा गिरा, 12 साल के लड़के की मौत, मां और भाई घायल
  • ब्रह्मांड स्थित आजाद नगर में शुक्रवार दोपहर हादसा
  • मद्रास चॉल की पुरानी इमारत की गैलरी का हिस्सा बगल के घर पर गिर गया
  • जयकुमार जायसवाल (12) की मौत हो गई

Thane News. ब्रह्मांड स्थित आजाद नगर में शुक्रवार दोपहर मद्रास चॉल की पुरानी इमारत की गैलरी का हिस्सा बगल के घर पर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से जयकुमार जायसवाल (12) की मौत हो गई, जबकि उसकी मां उर्मिला जायसवाल (35) और छोटा भाई विनीत घायल हो गया। दोनों घायल मानपाडा के निजी अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि, ठाणे मनपा अधिकारी, अग्निशमन विभाग, आपदा प्रबंधन टीम, पुलिस, एम्बुलेंस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मद्रास चॉल के तीन घर खाली करा दिए हैं।

मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में इस साल मानसून से जुड़े हादसों में 22 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। मृतकों में मुंबई के 9, ठाणे के 3 और पालघर के 13 लोग शामिल हैं। राज्य भर में बारिश से जुड़े हादसों में 62 लोगों की जान गई है।

Created On :   10 July 2026 8:49 PM IST

Tags

Next Story