एआई का इस्तेमाल: मीठी नदी की सफाई का पूरा नहीं हुआ गाद हटाने का काम, बारिश से पहले हुआ सिर्फ 80 फीसदी

मीठी नदी की सफाई का पूरा नहीं हुआ गाद हटाने का काम, बारिश से पहले हुआ सिर्फ 80 फीसदी
  • काम करने में हुआ एआई का इस्तेमाल
  • विधायक योगेश सागर और सुधीर मुनगंटीवार के प्रश्न के लिखित जवाब

Mumbai News. राज्य सरकार ने स्वीकार किया है कि मुंबई की मीठी नदी से गाद निकालने का काम बारिश से पहले पूरा नहीं हो पाया है। शुक्रवार को विधानसभा में भाजपा विधायक योगेश सागर और सुधीर मुनगंटीवार के प्रश्न के लिखित जवाब में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मीठी नदी से गाद निकालने के काम में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। जिसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही जियो-टैगिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग और व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। हर वाहन की रियल टाइम निगरानी भी गई ताकि गड़बड़ी मिलने पर तत्काल कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि अभी तक बारिश से पहले सिर्फ 80 फीसदी काम हुआ है जबकि बाकी का काम बारिश के बाद होगा।

शिंदे ने बताया कि वर्ष 2026 के लिए गाद निकालने का काम ई-टेंडर प्रक्रिया से कराया जा रहा है। मानसून शुरू होने से पहले 80 प्रतिशत गाद हटाने का काम पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष 20 प्रतिशत कार्य बारिश के दौरान और उसके बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुंबई को बाढ़ से बचाने के लिए मीठी नदी सुधार परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। अब तक 97 फीसदी चौड़ीकरण, 91 फीसदी सुरक्षात्मक दीवार, 66 प्रतिशत सीवरेज कार्य और 30 फीसदी सर्विस रोड का निर्माण पूरा हो चुका है। उपमुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि गाद निकालने के काम में अनियमितता की शिकायतें मिली थीं, जिनकी जांच की जा रही है।

Created On :   10 July 2026 8:00 PM IST

Tags

Next Story